बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के सभी का दिल जीतने वाली
प्रीति जिंटा ने अब भले ही फिल्म इंडस्ट्री से सन्यास ले लिया हो, मगर उनकी चर्चा आज भी एक बेहतरीन हीरोइनों में होती है। प्रीति आज अपना 43वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं।
खास बात यह है कि प्रीति का जन्मदिन उस समय और भी ज्यादा खास हो गया जब उनके कुछ खास दोस्त उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने आधी रात को उनके घर पहुंचे और प्रीति का जन्मदिन सेलिब्रिट किया।
इस मौके पर बॉलीवुड के 'दंबग खान' यानि सलमान खान के साथ बॉबी देओल, सोनाक्षी सिन्हा सहित जाने माने निर्माता रमेश तौरानी भी प्रीति को शुभकामनाएं देने उनके घर पहुंचे। इस बात का खुलासा तब हुआ जब प्रीति ने कोलाज बनाकर अपने इंस्टाग्राम पेज पर दोस्तों की फोटो शेयर की।
प्रीति ने फोटो शेयर करते हुए सभी दोस्तों को शुक्रिया भी किया। आपको बता दें कि प्रीति सलमान के 'हर दिल जो प्यार करेगा' जैसे शानदार फिल्में की हैं। उन्होंने शाहरुख खान के साथ 'वीर-जारा' और 'कभी अलविदा न कहना' जैसी फिल्में भी की हैं।