{"_id":"611926568ebc3edfac38c1ad","slug":"pregnant-neha-dhupia-angad-bedi-and-daughter-mehr-spotted-outside-cafe-in-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: प्रेग्नेंसी के बीच अंगद बेदी और बेटी के साथ कैफे पहुंचीं नेहा धूपिया, जल्द बनने वाली हैं मां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तस्वीरें: प्रेग्नेंसी के बीच अंगद बेदी और बेटी के साथ कैफे पहुंचीं नेहा धूपिया, जल्द बनने वाली हैं मां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sun, 15 Aug 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नेहा धूपिया
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा नेहा धूपिया अक्सर सोशल मीडिया पर अपने निजी जीवन से जुड़ी तस्वीरों और वीडियोज को साझा करती रहती हैं। जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिनों पहले ही नेहा धूपिया ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। अभिनेत्री रविवार को फैमिली के साथ लंच पर गई थीं। नेहा धूपिया, अंगद बेदी और मेहर मंबई के एक कैफे के बाहर स्पॉट हुए। इस दौरान नेहा धूपिया ने लॉन्ग ब्लू शर्ट के साथ बूट पहने हुए थे। वहीं अंगद बेदी और मेहर ने शॉर्ट्स और टी-शर्ट में नजर आए। इस दौरान कैफे के बाहर पैपराजी ने अपने कैमरे में पूरी फैमिली को कैद किया। अंगद बेदी ने बेटी मेहर को अपनी गोद में ले रखा था।
बीते दिनों उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी फोटो शूट का एक वीडियो शेयर, जो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हुई। नेहा ने ब्लैक कलर की नी लेंथ ड्रेस को पहन रखा है। इस ड्रेस में वह बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। इन दिनों कई मशहूर एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी को यादगार बनाने के लिए अपनी मैटरनिटी फोटोशूट करवाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। इन तस्वीरों में उन्हें स्टाइलिश कपड़ों में बेबी बंप प्लांट करते देखा जा सकता है। नेहा धूपिया के इस प्रेग्नेंसी फोटो शूट के वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
3 of 5
नेहा धूपिया
- फोटो : सोशल मीडिया
नेहा धूपिया ने प्रेग्नेंसी फोटो शूट के इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो में उनके साथ पति अंगद बेदी को भी देखा जा सकता है। इस दौरान नेहा काफी खुश नजर आ रही हैं। नेहा ने काले रंग की नी लेंथ की ड्रेस को पहन रखा है। इस ड्रेस में वह काफी गॉर्जियस लग रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नेहा धूपिया
- फोटो : instagram/neha dhupia
पति अंगद बेदी उनके पीछे खड़े हैं। फोटो शूट के लिए उन्होंने पत्नी नेहा धूपिया को हल्के हाथों से पकड़ रखा है। अगर आप भी नेहा धूपिया की तरह अपनी प्रेग्नेंसी को यादगार बनाना चाहती हैं, तो आप स्टाइलिश वन पीस ड्रेस पहनकर अपनी प्रेग्नेंसी का फोटोशूट करवा सकती हैं। इस ड्रेस को पहनकर बढ़ा हुआ वजन भी कम दिखेगा। बाजार में आपको आसानी से स्टाइलिश वन पीस ड्रेस मिल जाएगी। आप इस दौरान गाउन भी पहन सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
नेहा धूपिया
- फोटो : Instagram/nehadhupia
नेहा धूपिया द्वारा शेयर की गई प्रेग्नेंसी फोटो शूट के इस वीडियो को देखने केे बाद कई लोग कमेंट बॉक्स में प्यार भरा रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों को नेहा धूपिया का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में नेहा धूपिया काफी खुश नजर आ रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।