फिल्म अभिनेत्री समीरा रेड्डी इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड इन्जॉय कर रही हैं। इसके चलते वह आए दिन सुर्खियों में भी बनी रहती हैं। ऐसे में अभिनेत्री अक्सर सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीरें भी शेयर करना नहीं भूलती हैं। गौरतलब है कि अभिनेत्री दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। उन्होंने साल 2014 में बिजनेसमैन अक्षय वर्दे से शादी की थी और 2015 में बेटे हंस को जन्म दिया था। अब अभिनेत्री ने बॉलीवुड में मौजूद उनके दोस्तों को लेकर बड़ा खुलासा किया किया है।
2 of 5
Sameera Reddy
- फोटो : instagram
एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में समीरा ने बताया 'लाइमलाइट से दूर होने के बाद बॉलीवुड में मौजूद मेरे किसी भी दोस्त ने मुझे याद तक नहीं किया और ना किसी ने बात की, हर कोई बिछड़ चुका है, अब मेरे आसपास कोई भी नहीं है, लेकिन मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री है ही ऐसी और अब मैं भी ऐसा मानती हूं कि मुझे भी उन लोगों से दूर हो जाना चाहिए, मैं खुद से डरी हुई थी लेकिन किसी ने मुझसे यह नहीं पूछा कि मेरे साथ क्या हुआ और मैंने क्यों बॉलीवुड से किनारा कर लिया।'
3 of 5
समीरा रेड्डी
- फोटो : file photo
खैर, अभिनेत्री अभी अपनी जिंदगी के खूबसूरत पलों में जी रही हैं। इससे पहले दिए एक इंटरव्यू में समीरा ने बताया था कि उन्हें पहली प्रेग्नेंसी के दौरान किन दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा था, 'मैं भी कभी करीना कपूर की तरह हॉट हुआ करती थी, प्रेग्नेंट होने के बाद मेरा वजन काफी बढ़ गया था, प्रेग्नेंट होना एक नेचुरल प्रोसेस है, ये पल बहुत खूबसूरत होता है।'
4 of 5
समीरा रेड्डी
- फोटो : instagram
'पहले बच्चे के बाद मुझे वजन कम करने में काफी समय लगा था। हो सकता है दूसरे बच्चे में भी समय लगे। मैं शादी के दो महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गई थी। मेरे लिए वो समय बहुत मुश्किल था। मैं हर समय ग्लैमरस नहीं लग सकती थी। लेकिन मैं बाहर निकलना चाहती हूं और सबसे कहना चाहती हूं कि ऐसा होना भी कोई बुरा नहीं है।'
5 of 5
sameera reddy
- फोटो : social media
'पहली प्रेग्नेंसी के बाद मुझे 4-5 महीने तक बेड रेस्ट करना पड़ा था। मेरा वजन बहुत ज्यादा बढ़ गया था। एक एक्ट्रेस होने के चलते मेरे ऊपर फिट दिखने का प्रेशर भी था। पब्लिक को फेस करने के लिए शेप में रहना जरूरी होता है।' बता दें कि पहली प्रेग्नेंसी के बाद समीरा का वजन 70 से 102 किलो हो गया था।