बॉलीवुड के भाईजान यानि सलमान खान का चार्म धीरे धीरे कम होता नजर आ रहा है। 13 मई को ओटीटी पर रिलीज हुई उनकी फिल्म 'राधे योर मोस्ट वांटेड भाई' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि फिल्म जब रिलीज हुई तो दर्शकों को पसंद नहीं आई। इस फिल्म का काफी मजाक भी बनाया गया। इतना ही नहीं फैंस ने सलमान की इस फिल्म की तुलना उनकी पिछली फिल्मों से कर दी और कहा कि सलमान कुछ नया नहीं ला रहे हैं। ये फिल्म रिलीज के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई है।
निराश हैं प्रवीण तरडे के फैंस
इस फिल्म को आईएमडीबी पर सबसे खराब रेटिंग मिली है। इसी बीच फिल्म राधे में लोकल डॉन दगड़ू दादा की भूमिका निभाने वाले मराठी अभिनेता प्रवीण तरडे ने बताया कि फिल्म देखने के बाद उनके फैंस बहुत निराश हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये फिल्म उन्होंने सलमान के साथ रिश्ता बनाने के लिए की थी।
2 of 5
राधेः योर मोस्ट वांटेड भाई
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रवीण तरडे का फिल्म में छोटा रोल मिला था। इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि, 'राधे को देखने के बाद मेरे फैंस निराश हैं। उन्हें इस बात का दुख हुआ है कि मैंने फिल्म में छोटा रोल किया। इस पर मैंने उनसे कहा कि मैं यहां छोटे छोटे किरदार निभाने के बाद ही पहुंचा हूं। मेरे लिए भूमिका की लंबाई मायने नहीं रखती है। मैं किसके लिए फिल्म कर रहा हूं ये मायने रखता है'।
3 of 5
प्रवीण तरडे
- फोटो : सोशल मीडिया
आगे प्रवीण ने कहा, 'मैं सलमान भाई के साथ रिश्ता रखना चाहता था और उनके साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा। मैं एक इंसान के रूप में उन्हें पसंद करता हूं। जैसा मैंने कहा कि एक कमर्शियल फिल्म मेरे हाथ से जाती है तो ये मुझे पसंद नहीं। उन्होंने बताया कि उन्हें मसाला फिल्में करना या देखना पसंद नहीं हैं।
4 of 5
प्रवीण तरडे
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रवीण ने कहा कि, 'मेरा मानना है कि फिल्म एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिए समाज के कमजोर वर्ग को न्याय मिल सकता है। हम उन तक पहुंच सकते हैं। अगर आपके जरिए किसी मुद्दे को फिल्म में उठाया जा सकता है तो इससे अच्छा कुछ नहीं। ये मराठी फिल्मों से सीख सकते हैं जो कंटेंट के मामले में हिंदी फिल्मों से कहीं बेहतर है'।
5 of 5
सलमान खान
- फोटो : Social media
बता दें कि प्रवीण कई मराठी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं साथ ही उन्होंने निर्देशन भी किया है।इसमें उनकी फिल्म 'मुल्शी पैटर्न' भी शामिल है। गौरतलब है कि सलमान इस फिल्म की रीमेक 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके जीजा आयुष शर्मा लीड रोल में नजर आएंगे।