बॉलीवुड अभिनेता प्रतीक बब्बर जल्द ही पंजाबी इंडस्ट्री में एक म्यूजिक वीडियो से डेब्यू करने वाले हैं। इस म्यूजिक वीडियो में पहली बार प्रतीक बब्बर और सिमी चहल की जोड़ी देखने को मिलेगी। इस वीडियो को पंजाबी इंडस्ट्री में अपनी संगीत रचनाओं, पटकथाओं और उल्लेखनीय निर्देशन के लिए प्रसिद्ध जतिंदर शाह VYRL पंजाबी के साथ लेकर आ रहे हैं। तेरे बाजो गाने को श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है और कुमार ने इसके बोल लिखे हैं।
2 of 4
श्रेया घोषाल
- फोटो : सोशल मीडिया
म्यूजिक वीडियो की कहानी दो प्रेमियों की है, जिन्हें एहसास होता है कि वे दोनों इस रिश्ते से अलग-अलग चीजों की उम्मीद कर रहे हैं। ऐसे में वह अलग होकर जानना चाहते हैं कि उन्हें क्या चाहिए। वहीं, गाने को लेकर श्रेया घोषाल ने कहा, 'जतिंदर शाह और VYRL पंजाबी की टीम के साथ काम करना एक शानदार अनुभव रहा है, और मुझे इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर खुशी हो रही है। तेरे बाजो का एक बहुत ही प्यारा अर्थ और एक गहरी लय है जो आपके दिल को जरूर छू लेगी। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस गाने को अपना प्यार देंगे।'
3 of 4
राज बब्बर, प्रतीक बब्बर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खुश हैं प्रतीक बब्बर
पंजाबी इंडस्ट्री में अपना कदम रखने को तैयार प्रतीक बब्बर ने कहा, 'इस म्यूजिक वीडियो में सभी के साथ काम करने में मजा आया। गाने को श्रेया घोषाल ने गाया है और वीडियो शाह द्वारा निर्देशित है, जो म्यूजिक वीडियो के जरिए अपनी कहानी बताने के लिए जाने जाते हैं। सिमी के साथ शूटिंग करने में बहुत मजा। मुझे यकीन है कि गाना लोगों के दिलों को छू लेगा। मैं इसे देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।'
4 of 4
सिमी चहल
- फोटो : सोशल मीडिया
ये कहना है सिमी चहल का
वहीं, पंजाबी अभिनेत्री सिमी चहल कहती हैं, 'फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद यह मेरा पहला म्यूजिक वीडियो है। प्रतीक, जतिंदर शाह और VYRL की टीम के साथ सेट पर काम करने का एक अद्भुत अनुभव रहा है। इस गाने को श्रेया घोषाल की आवाज ने खास बना दिया है। मुझे इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर खुशी हो रही है और उम्मीद है कि हमारे सभी प्रशंसक इस गाने को उतना ही पसंद करेंगे, जितना हमें इस पर काम करना पसंद आया है।