शानदार अभिनेता प्रकाश राज अपने बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। अभिनेता सिनेमा जगत में चल रहे मुद्दे पर हमेशा बोलते हुए नजर आते हैं लेकिन वह राजनीतिक विषय पर भी खुलकर अपनी बात रखते हैं। वह अक्सर केंद्र की बीजेपी सरकार को घेरते हुए दिखे हैं और एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। प्रकाश राज ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने बीजेपी पर 'अच्छे दिन आएंगे' के नारे के द्वारा तंज कसा है।
2 of 4
प्रकाश राज
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के तमाम बड़े नेता अपनी हर रैली और जनसभा में नारा 'अच्छे दिन आएंगे' लगाते हैं लेकिन अब प्रकाश राज ने इसी नारे के जरिए बीजेपी की सरकार को घेरा है। उन्होंने सवाल पूछने के बहाने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'अच्छे दिन आएंगे का एक बड़ा यूटर्न। क्या हम नागरिकों को 15 लाख का भुगतान करेंगे #जीएसटी।' इसके साथ ही अभिनेता ने हैशटैग 'सिर्फ पूछ रहा हूं' लगाया है।
3 of 4
अनुपम खेर, प्रकाश राज, विवेक अग्निहोत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
यह पहली बार नहीं है जब प्रकाश राज ने हैशटैग 'पूछ रहा हूं' के जरिए सरकार पर निशाना साधा है। इससे पहले अभिनेता ने इसी तरीके से बॉलीवुड के सितारों पर तंज कसा था। उन्होंने डॉलर के मुकाबले रुपये अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंचने पर एक ट्वीट किया था और बॉलीवुड के सेलेब्स को शांत करने की वजह से घेरा था।
4 of 4
प्रकाश राज
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रकाश राज ने अपने ट्वीट में एक स्क्रीनशॉट शेयर किया था, जिसमें अनुपम खेर, विवेक अग्निहोत्री, अमिताभ बच्चन, जूही चावला, शिल्पा शेट्टी के उन ट्वीट्स को शामिल किया था, जो उन्होंने साल 2012 और 2013 के समय पर किए थे। इन कलाकारों ने अपने ट्वीट में रुपये की कीमत गिरने पर तब यूपीए (कांग्रेस और सहयोगी दल) की सरकार को घेरा था। अभिनेता ने लिखा था, 'एक समय था जब हमारे देश में ऐसा होता था।' इसके साथ ही प्रकाश राज ने 'सिर्फ पूछ रहा हूं' का हैशटैग भी दिया है।