फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sameer Wankhede: आर्यन खान केस में पूछताछ के लिए सीबीआई दफ्तर पहुंचे वानखेड़े, बोले- सत्यमेव जयते

Sat, 20 May 2023 11:07 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 20 May 2023 11:07 AM IST
विज्ञापन
Aryan Khan case: Sameer Wankhede arrives at the CBI office for questioning in SRK son cruise case connection
समीर वानखेड़े - फोटो : एएनआई

एनसीबी मुंबई के पूर्व जोनल निदेशक समीर वानखेड़े आर्यन खान ड्रग्स से संबंधित एक मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई कार्यालय पहुंच चुके हैं। सीबीआई दफ्तर के बाहर मीडिया ने जब उनसे कुछ सवाल किए तो वानखेड़े ने कहा, 'सत्यमेव जयते।' बता दें कि नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े पर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के मामले में रिश्वत लेने का आरोप है। उनके खिलाफ सीबीआई की ओर से एफआईआर दर्ज की गई है।


 

Aryan Khan case: Sameer Wankhede arrives at the CBI office for questioning in SRK son cruise case connection
समीर वानखेड़े - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस में गिरफ्तार करने वाले समीर वानखेड़े पर पैसों की आड़ में आर्यन को जबरन ड्रग्स केस में फंसाने का आरोप है। इस सिलसिले में उनके कई ठिकानों पर छापेमारी भी हुई। वानखेड़े समेत तीन लोक सेवकों के खिलाफ भ्रष्टाचार मामला दर्ज किया गया था। वहीं समीर वानखेड़े ने भी इस मामले में कोर्ट में याचिका दाखिल की।

Aryan Khan case: Sameer Wankhede arrives at the CBI office for questioning in SRK son cruise case connection
समीर वानखेड़े - फोटो : सोशल मीडिया

कोर्ट में दाखिल की गई याचिका में वानखेड़े ने अपने खिलाफ सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर को रद्द करने का अनुरोध किया था। बता दें कि आर्यन जब जेल में थे तब शाहरुख खान और समीर वानखेड़े के बीच व्हॉट्सएप पर बात हुई थी। अपनी याचिका में समीर वानखेड़े ने वह चैट भी अटैच की। बता दें कि वानखेड़े पर दर्ज एफआईआर  में आरोप है कि वानखेड़े ने आर्यन को ड्रग्स मामले में नहीं फंसाने के एवज में 25 करोड़ रुपये रिश्वत की मांग की थी।
Salman Khan: मुंबई के बांद्रा में 19 फ्लोर का होटल बनाएंगे सलमान खान! इन सुविधाओं से लैस होगी बिल्डिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
Aryan Khan case: Sameer Wankhede arrives at the CBI office for questioning in SRK son cruise case connection
एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि समीर वानखेड़े ने वाट्सअप चैट जारी कर यह दावा किया है कि आर्यन खान को छुड़ाने के लिए शाहरुख खान ने उनसे कई बार बातचीत की थी। समीर वानखेड़े ने कहा है कि शाहरुख खान उनसे आर्यन खान को छुड़ाने के लिए बार-बार विनती कर रहे थे।
Jr NTR: पहली फिल्म में बने भरत और दूसरी में राम, जूनियर एनटीआर की यशगाथा के ये हैं 10 दिलचस्प अध्याय

विज्ञापन
Aryan Khan case: Sameer Wankhede arrives at the CBI office for questioning in SRK son cruise case connection
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

वायरल चैट में शाहरुख खान नाम से सेव नंबर से लिखा गया है, 'आपके विचारों और निजी राय के लिए शुक्रिया। मैं सुनिश्चित करूंगा कि वह (आर्यन) ऐसा इंसान बने, जिस पर आपको और मुझे, दोनों को गर्व हो। सही मायनों में कहें तो यह घटना उसकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट साबित होगी। इस देश को आगे ले जाने के लिए ईमानदार और मेहनती युवाओं की जरूरत है। मैंने और आपने अपना योगदान दिया है और अब अगली पीढ़ी को इसका अनुसरण करने की जरूरत है। उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित करना हमारे हाथ में है। इसके जवाब में लिखा गया,'शुभकामनाएं डियर।' इस पर शाहरुख लिखते हैं, 'शुक्रिया। आप अच्छे इंसान हैं। मेरी गुजारिश है कि आज उसके लिए रहमदिली रखें। लव एसआरके।'
Child Labour: शोबिज में चाइल्ड आर्टिस्ट के काम को लेकर एनसीपीसीआर ने लागू किए नए नियम, ये हैं आठ अहम बिंदु

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed