पिछले काफी समय से बॉलीवुड की फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। काफी समय के बाद ब्रह्मास्त्र सिनेमाघरों में टिकी हुई है। फ्लॉप के डर से मेकर्स सिनेमाघरों में फिल्में रिलीज करने से भी डर रहे हैं। फ्लॉप हो रही फिल्मों को लेकर अक्सर कोई न कोई फिल्मी सितारा और फिल्ममेकर टिप्पणी करते नजर आते हैं। डायरेक्टर प्रकाश झा भी पिछले दिनों बॉलीवुड पर गुस्सा करते नजर आए थे। प्रकाश झा ने लाल सिंह चड्ढा के बहाने कहा था कि अगर कहानी नहीं है तो लोग फिल्में बनाना बंद कर दें।
Prakash Jha: 'जिस जनता ने इन्हें स्टार बनाया, वही डुबा देगी', बॉलीवुड सितारों पर फिर बरसे प्रकाश झा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन