फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रभास ने पहली बार रवीना टंडन के साथ 'टिप टिप बरसा पानी' पर किया डांस, वायरल हुआ वीडियो

Mon, 26 Aug 2019 10:07 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 26 Aug 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
prabhas dance with raveena tandon on song tip tip barsa pani
prabhas - फोटो : social media
'बाहुबली' एक्टर प्रभास इन दिनों अपनी फिल्म 'साहो' का प्रमोशन कर रहे हैं । हाल ही में वो रवीना टंडन और अहमद खान के रियलिटी शो 'नच बलिये' में पहुंचे थे । उनके साथ 'साहो' की हीरोइन श्रद्धा कपूर भी थीं । इस दौरान प्रभास ने सभी जोडि़यों का डांस देखा । इसके बाद अहमद ने प्रभास को भी डांस करवाया । 


प्रभास से शादी के लिए किस हद तक गुजर गई थी एक फैन, 'साहो' की प्रमोशन पर एक्टर ने किया खुलासा
prabhas dance with raveena tandon on song tip tip barsa pani
Raveena Tandon and Prabhas - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
'नच बलिये' के स्टेज पर प्रभास ने रवीना टंडन के साथ मशहूर गाने 'टिप टिप बरसा पानी' पर डांस किया । शो में रवीना पीली साड़ी पहने नजर आ रही हैं । वहीं प्रभास ब्लू कोट पहने नजर आए । पहली बार प्रभास को ऐसा रोमांटिक डांस करते देखा गया । प्रभास और रवीना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।



 
prabhas dance with raveena tandon on song tip tip barsa pani
Prabhas with other celebrities on Nach Baliye set - फोटो : twitter
फैंस प्रभास के इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं । इसके अलावा प्रभास ने रवीना के साथ सलमान खान के सुपरहिट गाने ‘जुम्मे की रात है’ पर भी ठुमके लगाए । उन्होंने रवीना के पल्लू को मुंह से पकड़ डांस किया । 

View this post on Instagram

It was so much fun re-living this iconic song with @actorprabhas! Watch #NachBaliye9 this sat-sun 8 PM! @banijayasia @starplus

A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon) on

विज्ञापन
विज्ञापन
prabhas dance with raveena tandon on song tip tip barsa pani
Prabhas with other celebrities on Nach Baliye set - फोटो : twitter
बता दें कि 'साहो' तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी । इसमें कई बड़े स्टार्स काम कर रहे हैं। 'साहो' को भारत में अब तक बनी सबसे महंगी फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। प्रभास ने पिछले 6 सालों में केवल 3 फिल्में की हैं। इस फिल्म के लिए प्रभास ने हिंदी भी सीखी है ।
विज्ञापन
prabhas dance with raveena tandon on song tip tip barsa pani
Shraddha, Raveena and Prabhas - फोटो : twitter
इस बारे में उन्होंने कहा था, 'ये सही बात है कि फिल्म के लिए मुझे हिंदी सीखनी पड़ी। मैं हिंदी पढ़ लेता हूं, समझ भी लेता हूं। लेकिन बोलने में मुझे दिक्कत अब भी होती है। फिल्म साहो के संवाद बोलने के लिए सेट पर हिंदी के एक प्रशिक्षक रहते थे जो मुझे सही तरीके से हिंदी बोलने में मदद करते थे।' 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed