दुनिया भर में सफलता के झंडे गाड़ चुकी '
बाहुबली' और 'बाहुबली 2' के बाद एक बार फिर से एस एस राजामौली और तेलुगु सुपरस्टार प्रभास साथ में काम करेंगे। दोनों अब चौथी बार कोई फिल्म बनाएंगे। क्या आपको पता है कि 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' से 10 साल पहले भी दोनों साथ में फिल्म बना चुके हैं और वो फिल्म भी खासी सफल हुई थी। आगे की स्लाइड में जानें, प्रभास और राजामौली के 13 साल पुराने कनेक्शन के बारे में...
राजामौली और प्रभास अब चौथी बार फिल्म बनाने जा रहे हैं। ये एक एक्शन पैक्ड मसाला फिल्म होगी। इस फिल्म की प्लानिंग अभी शुरुआती दौर में है। आगे की स्लाइड में जानें, किस तरह से राजामौली और प्रभास ने एक-दूसरे के सहारे सुपरस्टार बनने की तरफ कदम बढ़ाए थे।
'बाहुबली 2' का सबसे बेहतरीन सीन था ये, इसी में हुई थी इतनी बड़ी चूक
प्रभास आज जिस पायदान पर पहुंचे हैं, वो राजामौली के बिना संभव ही नहीं था। 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' को छोड़ भी दें तो प्रभास को तेलुगु फिल्मों में स्थापित करने का श्रेय एस एस राजामौली को ही है। जी हां, राजामौली ने अपने करियर की शुरुआती दो फिल्म एनटीआर जूनियर के साथ बनाई थी। इन फिल्मों के नाम 'स्टूडेंट नंबर -1' और 'सिह्माद्रि' थे। दोनों ही फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद उन्होंने नितिन के साथ 'सॉय' फिल्म बनाई। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने में कामयाब रही। इसी फिल्म के बाद राजामौली और प्रभास ने जोड़ी बनाई।
राजामौली के शुरुआती करियर में नए एक्टर्स को मौके दिए, जिन्होंने खुद को साबित किए। इसी कड़ी में उन्होंने अपनी चौथी फिल्म प्रभास के साथ बनाई। प्रभास के साथ उन्होंने 'छत्रपति' के नाम से फिल्म बनाई, जिसमें श्रिया सरन की भी अहम भूमिका था। उस फिल्म में प्रदीप रावत और नरेंद्र झा ने नकारात्मक भूमिकाएं निभाई।
तेलुगु फिल्म 'छत्रपति' बेहद सफल साबित हुई। ये श्रीलंका से आए विस्थापितों की कहानी थी। इस फिल्म में मां-बेटे के प्यार और भाई के जलन को दिखाया गया था। 'छत्रपति के जोरदार एक्शन सीक्वेंस और बैकग्राउंड स्कोर की वजह से प्रभास इंडस्ट्री में छा गए और फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 'छत्रपति' फिल्म को हिंदी में भी डब किया गया है। आगे की स्लाइड में जानें, किस नाम से 'छत्रपति' फिल्म डब हुई।