नेटफ्लिक्स की फिल्म मिसेज सीरियल किलर में मनोज बाजपेयी और मोहित रैना का साथ पाने के बाद जैकलीन फर्नांडीज को अब बाहुबली स्टार प्रभास का साथ मिला है। जी हां, जैकलीन ने जो सरप्राइज आइटम महीनों से अपनी अगली फिल्म प्रभास के लिए बचाकर रखा था, वह लीक हो गया है।
फिल्म रेस 3 के बाद किसी फिल्म में नजर नहीं आईं अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज का साल 2019 काफी धमाकेदार होने वाला है। जैकलीन इन दिनों अपने डिजिटल डेब्यू की तैयारियां कर रही हैं। और, बीच में लॉस एंजेलिस जाकर इवाना चबक स्टूडियो में एक्टिंग की क्लासेज भी ले आई हैं। जैकलीन का हौसला इन दिनों काफी बढ़ा हुआ है और ये उनकी बातचीत में भी अब झलकने लगा है।
3 of 4
जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
हाल ही में श्रीलंका टूरिज्म की ब्रांड अंबेसडर बनीं जैकलीन से जुड़ी साउथ की ही एक और खबर ने हिंदी सिनेमा में हलचल मचा दी है। जैकलीन ने प्रभास की फिल्म साहो के लिए एक खास आइटम नंबर शूट किया है। इसमे जैकलीन मशहूर रैप सिंगर बादशाह के बोलों पर थिरकती नजर आएंगी।
जैकलीन काफी दिनों से इस कोशिश में रही हैं कि फिल्म साहो में उनकी मौजूदगी दर्शकों को सरप्राइज की तरह लगे लेकिन फिल्म की रिलीज करीब आते आते इस फिल्म के बारे में सारी जानकारियां अब बाहर आने लगी हैं। जैकलीन के करीबी सूत्र बताते हैं कि इस गाने में जैकलीन का डांस उनका अब तक का सबसे बेहतरीन डांस होने वाला है औऱ इसमें दर्शकों को एक अलग ही जैकलीन नजर आएगी।