फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deepti Bhatnagar Birthday: मेरठ की दीप्ति भटनागर इस काम के लिए गई थीं मुंबई, 'यात्रा' शो से मिली पहचान

Fri, 30 Sep 2022 07:32 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 30 Sep 2022 07:32 AM IST
विज्ञापन
Deepti Bhatnagar Birthday: Know About Yatra Musafir Hoon Yaaron show fame actress life and career in Hindi
Deepti Bhatnagar - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री दीप्ति भटनागर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। दीप्ति भटनागर छोटे पर्दे का बड़ा नाम रही हैं। इसके अलावा दीप्ति भटनागर 90 के दशक में हिंदी और साउथ की कई फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेर चुकी हैं। उनका गाना 'मेरा लॉन्ग गवाचा' काफी हिट हुआ था। इसमें दीप्ति भटनागर ने अपने शानदार डांस से फैंस का दिल जीत लिया था। लेकिन उन्हें असली पहचान टीवी पर आने वाले 'यात्रा' शो से मिली। दीप्ति ने ट्रेवल शो 'मुसाफिर हूं यारों' भी होस्ट किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक दीप्ति ने इस शो के लिए 6 वर्ष में लगभग 80 देशों से रिपोर्टिंग की थी। आइए जानते हैं दीप्ति भटनागर के बारे में...

Deepti Bhatnagar Birthday: Know About Yatra Musafir Hoon Yaaron show fame actress life and career in Hindi
Deepti Bhatnagar - फोटो : सोशल मीडिया

इस तरह शुरू हुआ मॉडलिंग का सफर
दीप्ति भटनागर का जन्म उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ। उन्होंने स्कूली पढ़ाई दिल्ली से पूरी। इसके अलावा वह मेरठ यूनिवर्सिटी की भी स्टूडेंट रही हैं। वर्ष 1992 में वह मुंबई चली गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दीप्ति मुंबई गई तो एक अच्छी एड एजेंसी की तलाश में थीं, जो मेरठ में उनकी हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री को प्रमोट कर सके, लेकिन, किस्मत ऐसी चमकी कि खुद उन्हें ही एड मिलने लगे। यहां से इनका मॉडलिंग का सफर शुरू हो गया। 

Deepti Bhatnagar Birthday: Know About Yatra Musafir Hoon Yaaron show fame actress life and career in Hindi
Deepti Bhatnagar - फोटो : सोशल मीडिया

बोल्ड फोटोशूट को लेकर भी रहीं चर्चा में
1992 में दीप्ति को एक एड एजेंसी ने साड़ी ब्रांड के लिए मॉडलिंग करने का ऑफर दिया। इसके बाद उन्होंने 12 और कैंपेन साइन किए। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग को ही प्रोफेशन के रूप में अपना लिया। दीप्ति के चर्चित शो 'यात्रा' की बात करें तो इस शो में वह देशभर के मंदिरों को अलग अंदाज में दिखाती थीं। मंदिर से जुड़ी जानकारी लोगों के घर घर पहुंचाने वाली दीप्ति की साड़ियां और गहने भी उस समय चर्चा का विषय रहते थे। उनकी सॉफ्ट आवाज मानों लोगों के दिलों को छू जाती थी। देसी अवतार के अलावा दीप्ति अपने बोल्ड लुक को लेकर भी चर्चा में रह चुकी हैं। 'कालिया' (1997), 'मन' (1999), 'चोरी चोरी चुपके चुपके (2001), 'रोक सको तो रोक लो' (2004) जैसी फिल्मों में काम कर चुकी दीप्ति ने फिल्मों के लिए बोल्ड फोटोशूट भी करवाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepti Bhatnagar Birthday: Know About Yatra Musafir Hoon Yaaron show fame actress life and career in Hindi
Deepti Bhatnagar - फोटो : सोशल मीडिया

इस निर्देशक से किया विवाह
दीप्ति ‘मुसाफिर हूं यारों’ शो को करने के दौरान ही अपना दिल डायरेक्ट रणदीप आर्या को दे बैठीं। दोनों ने 1997 में एक दूसरे से शादी कर ली थी। उनके दो बच्चे भी हैं शिव और शुभ। जैकी श्रॉफ, आमिर खान और सैफ अली खान जैस सुपरस्टार के साथ काम कर चुकी दीप्ति ने करीब 25 फिल्में करने के बाद इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। वह टीवी शो करने लगीं। लेकिन बाद में उन्होंने टीवी से भी दूरी बना ली और अब वह केवल इवेंट्स में ही नजर आती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed