श्रीदेवी की मौत से पूरा देश और बॉलीवुड गमगीन हैं। कुछ ही देर पहले डॉक्टर्स ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंप दी है। इससे पहले दी गई फॉरेंसिक रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि श्रीदेवी की मौत हार्ट अटैक से हुई। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी मौत डूबने से हुई है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया श्रीदेवी की मौत का असली सच, पिछले सारे दावे निकले झूठे
गल्फ न्यूज के मुताबिक, श्रीदेवी शराब के नशे में थीं। जिससे उनका बैलेंस बिगड़ा और वो बाथटब में गिर गईं। जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई। इस रिपोर्ट ने श्रीदेवी के हार्ट अटैक आने की बात को झूठा साबित कर दिया है। श्रीदेवी के शरीर में शराब के अंश पाए गए हैं। अब श्रीदेवी के परिवारवालों को डेथ सर्टिफिकेट जारी किया गया है। सभी डॉक्यूमेंट्स मिलने के बाद शव को एयरपोर्ट लाया जाएगा। दुबई पुलिस ने इस मामले में पति बोनी कपूर का बयान दर्ज कर लिया है।
#FLASH Forensic report says, #Sridevi died from accidental drowning (Source: UAE's Gulf News) pic.twitter.com/eWXdw1p1ZL
बता दें कि इन सब के बीच श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने दुबई पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया था। चार अधिकारियों की एक टीम ने बोनी का ऑडियो और वीडियो बयान रिकॉर्ड किया है। यह बयान करीब साढ़े तीन घंटे तक चला। इसके अलावा दुबई पुलिस ने तीन और लोगों का भी स्टेटमेंट दर्ज किया है।
गल्फ न्यूज के एक्सपर्ट की बातचीत...
ये वही लोग हैं जो बोनी के साथ श्रीदेवी को अस्पताल लेकर आए थे। इनके इलावा 'रशीद अस्पताल' के दो डॉक्टरों और पांच और कर्मचारियों के भी बयान दर्ज किए गए हैं। होटल कर्मचारियों के मुताबिक, अस्पताल ले जाने से पहले ही श्रीदेवी की सांसें रुक चुकी थीं।
डॉक्टरों ने जैसे ही यह बताया कि अब श्रीदेवी इस दुनिया में नहीं रही, बोनी कपूर जमीन पर गिर पड़े। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला। पहले उनका ब्लड प्रेशर जांचा गया और एक इंजेक्शन के साथ कुछ गोलियां दी गईं। इसके बाद बोनी ने परिजनों को यह दुखद खबर दी।