गलैमर इंडस्ट्री के मशहूर शेफ विकास खन्ना ने हाल ही में अपने से जुड़ी एक बड़ी घटना का खुलासा किया है जिसके बारे में सुन शाहरुख खान भी सहम गए। स्टार प्लस चैनल पर आने वाले शो 'टेड टॉक्स इंडिया नई सोच' के नए एपिसोड में मशहूर शेफ विकास खन्ना नजर आएंगे। शो के होस्ट शाहरुख खान के साथ विकास ने अपने करियर से जुड़ी काफी बातें शेयर कीं। इस शो के दौरान उन्होंने बताया कि कैसे उनके बलोने के लहजे की वजह से उनका मजाक बनाया जाता था।
पढ़ेंः अवॉर्ड समारोह में ऐसी ड्रेस पहनकर जा पहुंची मिस इंडिया यूनिवर्स, इंस्टाग्राम पर हुईं ट्रोल
टॉक शो में पहुंचे विकास खन्ना ने अपने करियर के बुरे दौर का खुलासा किया जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। उन्होंने बताया कि साल 2001 में वह जहां काम करते थे उस होटल का मालिक उन्हें हर तरह से निचा दिखाने की कोशिश करता था। वह कहता था कि विकास किसी भी काम के लायक नहीं है। वह हमेशा विकास को डराते थे। सिर्फ इतना ही नहीं उसका अपमान करते थे और मेरे बोलने के लहजे पर भी मजाक उड़ाते थे।
विकास ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि एक दिन बस मजे के लिए उसके मालिक ने विकास की कॉफी में थूक दिया और हर कोई उस पर हंसने लगा। कुछ दिनों के बाद उसने गहरे नशे की हालत में विकास क उंगलियों को काटने के लिए एक बड़ा चाकू भी उठा लिया था। उसी दिन विकास उस जगह से भाग गया और उसे एहसास हुआ कि उसका संघर्ष इतना आसान नहीं होने वाला है।
पढ़ेंः एशिया की सबसे सेक्सी एक्ट्रेस का नया बोल्ड लुक, ऐसी ड्रेस में दिखी पार्टी में कि दिख गया...
उन्होंने बताया कि जब वह कम उम्र के थे तब उनके पैर पर पोलियो का असर था। डॉक्टर हार मान चुके थे और उन्होंने परिवार से कहा कि वह कभी सही से चल नहीं पाएंगे लेकिन उनके परिवार ने कभी हार नहीं मानी और वह लोग उसे अमृतसर से दिल्ली सर्जरी के लिए ले गए। शो का यह एपिसोड स्टार प्लस पर रविवार रात को प्रसारित होगा। आपको बता दें विकास स्टार प्लस के कुकिंग रिएलिटी शो मास्टर शेफ इंडिया सीजन 2, 3, 4, 5 और जूनियर मास्टर शेफ को भी जज कर चुके हैं।