भारत में फिल्मी कलाकारों के लिए उनके फैन्स में जुनून देखते ही बनता है। हाल ही में एक फैन ने पूजा हेगड़े से मिलने के लिए सारी हद पार कर दी। भास्कर नाम के इस फैन ने पूजा की एक झलक पाने के लिए पांच दिनों सड़क पर रात गुजारी। पूजा का ये फैन उनके लिए चॉकलेट भी लेकर आया। पूजा ने जब उसकी बात सुनी तो वो इमोशनल हो गईं।
पूजा हेगड़े से मिलने के लिए पांच दिन तक फुटपाथ पर सोया फैन, बात सुनकर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस
बता दें कि पूजा ने फैन के वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए शुक्रिया अदा करते हुए लिखा- 'भास्कर राव मेरे लिए मुंबई आने और पांच दिन तक इंतजार करने का शुक्रिया। मैं खुश हूं, लेकिन दुखी भी कि मेरे फैंस को इतनी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। केवल इसलिए मैं कभी भी आपको सड़क पर सोता हुआ नहीं देखना चाहती। आप सभी मेरी हिम्मत हैं और आप सभी का मुझ पर प्यार जताने के लिए बेहद शुक्रिया।'
A post shared by Pooja Hegde (@hegdepooja) on
पूजा के इस वीडियो को अब तक 20 लाख से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। एक यूजर ने पूजा के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- बहुत ज्यादा शुक्रिया पूजा। आपने अपने फैन की इच्छा का सम्मान किया। ऐसे ही कई प्रशंसक आपसे मिलना चाहते हैं लेकिन यह लड़का सिर्फ आपके लिए पागल है। इसलिए मैं इसके लिए खुश हूं।
कुछ दिनों पहले ही एक फैन ने काजल अग्रवाल से मिलने के लिए 60 लाख कीमत चुकाई लेकिन बदले में उसे धोखा मिला। इस घटना के कारण काजल अग्रवाल का ये फैन काफी तनाव में भी आ गया था और उसने अपना घर भी छोड़ दिया था।
बात करें पूजा की तो वह अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'अला बैकुंठपुरामुलु' की सक्सेस का जश्न मना रही हैं। इस फिल्म में पूजा साउथ अभिनेता 'अल्लू अर्जुन' के अपोजिट नजर आ रही हैं।अला वैकुंठपुर्रामलू 12 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। पूजा हाउसफुल 4 में भी नजर आईं थीं।