सिनेमाई पर्दे पर जबर्दस्त एक्शन करने के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता विद्युत जामवाल इन दिनों अपनी फिल्म 'आईबी71' को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। अभिनेता की फिल्म दर्शकों का मन लुभाने में नाकाम रही है। लेकिन फिर भी किसी न किसी कारण से विद्युत का नाम लाइमलाइट में बना रहता है। आज अभिनेता के सुर्खियों में आने की वजह साल 2013 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'कमांडो' से जुड़ी है। दरअसल, फिल्म में अभिनेता के साथ काम करने वाली अभिनेत्री पूजा चोपड़ा और उनके बीच कोल्ड वॉर के बारे में पहले भी कई बार खबरें आ चुकी हैं। लेकिन हाल ही में पूजा चोपड़ा ने बॉलीवुड में अपने सफर और विद्युत जामवाल संग अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है।
Pooja Chopra: विद्युत जामवाल के साथ कोल्ड वॉर की खबरों को पूजा ने किया खारिज, बताई अफवाहों के पीछे की वजह
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में, पूजा चोपड़ा ने अपने करियर को लेकर कई खुलासे किए। अभिनेत्री ने कहा कि वह शुरू में अक्षय कुमार के साथ नीरज पांडे निर्देशित 'बेबी' करने वाली थीं, लेकिन बाद में एक एक्सीडेंट हो गया था और इसलिए वह भूमिका तापसी पन्नू को ऑफर कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था, क्योंकि वह इसके लिए काफी उत्साहित थीं, लेकिन उन्हें आठ महीने तक बेड रेस्ट की सलाह दी गई थी।
Salman Khan: इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धमाका मचाएंगी सलमान की फिल्में, पांच साल के लिए की करोड़ों की डील
इसके बाद पूजा चोपड़ा ने अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'कमांडो' के बारे में बात की। साल 2013 में आई यह एक्शन फिल्म पूजा की पहली फिल्म थी और इस फिल्म में उनका अभिनय सबको बेहद पसंद आया था। पूजा चोपड़ा ने 'कमांडो' ने ऑडिशन के दिनों को याद कर खुलासा किया कि फिल्म निर्माताओं ने इसके लिए 15 लड़कियों से मुलाकात की थी और फिर तीन को शॉर्टलिस्ट किया था। आखिरकार उन तीन लड़कियों में से फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए मुझे चुना गया था।
Raveena Tandon: अब भी दोस्त हैं रवीना-खिलाड़ी कुमार! एक्ट्रेस ने अक्षय-शिल्पा को लेकर भी खोले दिल के राज
पूजा चोपड़ा ने इस इंटरव्यू में 'कमांडो' के सह-कलाकार विद्युत जामवाल के साथ अनबन की अफवाहों का भी खंडन किया। अभिनेत्री ने कहा कि, 'ऐसी कोई बात नहीं है कि वह उनके बारे में बात करने से बचते हैं या वे साथ नहीं दिखते।' हालांकि, पूजा ने स्वीकार किया कि उन्होंने और विद्युत ने सेट पर बहुत कम बातचीत हुई थी। हमारे बीच कभी भी उस तरह की बातचीत नहीं रही, तो अनबन की तो बात ही अलग है।
पूजा चोपड़ा एक्ट्रेस के साथ-साथ एक मॉडल भी हैं। एक्ट्रेस ने 'मिस फेमिना' और 'मिस इंडिया' का ताज भी अपने नाम किया था। इसके बाद वह साल 2009 में फिल्म 'फैशन' में नजर आई थीं। पूजा अब तक कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। पूजा चोपड़ा ने 'अय्यारी' और मनोज बाजपेयी के साथ 'आउच' नामक एक शॉर्ट फिल्म भी की थी।