{"_id":"5c5272ccbdec227365148f31","slug":"pooja-bhatt-and-bejoy-nambiar-support-manikarnika-director-krish-says-it-is-wrong-in-any-level","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्रेडिट छीनने पर कंगना रनौत के खिलाफ आईं पूजा भट्ट, डायरेक्टर बोले- 'वो तो हर बार ऐसा करती है...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्रेडिट छीनने पर कंगना रनौत के खिलाफ आईं पूजा भट्ट, डायरेक्टर बोले- 'वो तो हर बार ऐसा करती है...'
Thu, 31 Jan 2019 09:30 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 31 Jan 2019 09:30 AM IST
विज्ञापन
kangana ranaut
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म 'मणिकर्णिका' (Manikarnika) 25 जनवरी को रिलीज हुई थी । रिलीज के बाद फिल्म से जुड़े कुछ लोगों ने कंगना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है । साथ ही उनपर गंभीर आरोप लगाए हैं ।
Trending Videos
Kangana Ranaut with Kamal Jain
- फोटो : Amar Ujala
पहले फिल्म के को-डायरेक्टर क्रिश ने कहा कि कंगना ने सबके सीन काटकर अपने सीन बढ़ाए । साथ ही उनका क्रेडिट भी छीन लिया । इसके बाद फिल्म में काम करने वाली एक्ट्रेस मिष्टी चक्रवर्ती ने भी कंगना पर आरोप लगाया कि उन्होंने झूठ बोलकर मुझसे काम करवाया और फिर मेरे सीन काट दिए ।
pooja bhatt
- फोटो : twitter
वहीं राइटर अपूर्व असरानी ने फिल्म के को-डायरेक्टर क्रिश के आरोपों को सही बताया है । उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि कंगना ने फिल्म को हाईजैक कर लिया और सीनियर डायरेक्टर का क्रेडिट भी छीन लिए । अब फिल्म मेकर पूजा भट्ट और बिजॉय नाम्बियार ने कंगना के खिलाफ बयानबाजी की है ।
Am sorry if it seemed like I was being reticent with regards to my support then. The details of that situation,even though spelt out by all seemed murky to me which is why I didn’t jump in. Though I always maintained that Hansal’s silence felt odd & rather unjust. https://t.co/1o9aS4Mqrw
— Pooja Bhatt (@PoojaB1972) January 28, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
pooja bhatt
पूजा भट्ट ने क्रिश का सपोर्ट करते हुए कहा, 'ये बहुत गलत है । हर स्तर पर.. ये वो इंडस्ट्री नहीं है जिसमें मैं पैदा हुई थी । ये वो इंडस्ट्री भी नहीं है जिसका मैं हिस्सा बनना चाहती हूं । खासतौर पर ये क्रेडिट है जिसके लिए सभी काम करते हैं । पैसा आता है और चला जाता है । फिल्ममेकिंग का पहला नियम लोगों के योगदान को पहचानना है ।'
This is so wrong... on every level... this is not the industry I was born to and not the industry I wish to inherit. Eventually it is credit we work for... money comes & money goes... the first rule of filmmaking is to acknowledge people’s contribution. 🙏 https://t.co/DhpYCTLTUs
— Pooja Bhatt (@PoojaB1972) January 28, 2019
विज्ञापन
kangana ranaut
बिजॉय नाम्बियार ने भी अपने ट्वीट में लिखा, 'ये सुनकर बहुत बुरा लगा । किसी को ऐसी स्थिति से ना गुजरना पड़े । ये दूसरी बार है जब कंगना के बारे में ऐसी चीजें सुनने को मिली हैं । आप अपना क्रेडिट लो लेकिन किसी का छीनाे नहीं । जिसने जो काम किया है उसे उसका क्रेडिट मिलना चाहिए ।'
