बॉलीवुड में इन दिनों स्टार किड्स के डेब्यू का चलन चल रहा है। श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर ने इसी साल धड़क से बॉलीवुड में कदम रखा है तो वहीं सैफ अली खान और उनकी पूर्व पत्नी अमृता सिंह की बेटी सारा भी इसी साल फिल्म केदारनाथ से अपना करियर शुरू करने वाली हैं। अब इस लिस्ट में एक और एक्ट्रेस की बेटी का नाम शामिल होने वाला है।
2 of 5
aalia furniturewalla, pooja bedi
- फोटो : social media
1992 में फिल्म जो जीता वही सिकंदर से पूजा बेदी ने डेब्यू किया था। फिल्म तो सुपरहिट रही थी लेकिन उनका करियर ऊंचाईंयों तक नहीं पहुंच पाया। अब पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला भी फिल्मों में अपने जलवे बिखेरने वाली हैं। आलिया सोशल मीडिया पर पहले से ही बेहद पॉपुलर हैं। वो आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
3 of 5
saif ali khan
- फोटो : baazar film
दरअसल, आलिया एक्टर सैफ अली खान के साथ फिल्म जवानी जानेमन में दिखेंगी। इस फिल्म का डायरेक्शन नितिन कक्कड़ ने किया है। फिल्म की कहानी 40 साल के एक व्यक्ति और उसकी बेटी के रिश्तों पर आधारित है। आलिया, सैफ अली खान की बेटी के किरदार में हैं। जल्द ही फिल्म के प्री प्रोडक्शन का काम शुरू हो जाएगा।
4 of 5
aalia furniturewalla
- फोटो : social media
फिल्म के को-प्रोड्यूसर जय ने बताया कि 'आलिया के रोल के लिए 50 और एक्ट्रेस ने ऑडीशन दिया था जिसके बाद आलिया का चुनाव किया गया। किसी ने मुझे बताया कि पूजा बेदी की बेटी एक्टिंग करना चाहती है। मैंने उसकी तस्वीरें देखीं और पूजा को मैसेज किया कि आलिया को लेकर मेरे टच में रहें।' बता दें कि फिल्म की शूटिंग मार्च से शुरू हो जाएगी।
5 of 5
Sacred Games
- फोटो : Instagram
वहीं सैफ अली खान की बात करें तो उनकी हालिया रिलीज फिल्म बाजार थी। बाजार बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इसके अलावा वो वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन में व्यस्त हैं। नेटफ्लिक्स की इस सीरीज की शूटिंग पुणे में हो रही है और पहला शेड्यूल हाल ही में पूरा किया गया है। सैफ अली खान के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी इसमें मुख्य भूमिका में हैं। माना जा रहा है दूसरे सीजन में पंकज त्रिपाठी का भी अहम रोल होगा।