90 के दशक में जिस वक्त जूही चावला, रवीना टंडन, माधुरी दीक्षित और शिल्पा शेट्टी जैसी हीरोइनों का राज था उसी समय एक ऐसी हीरोइन सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रही थी जो बॉलीवुड में आने से पहले ही खूब सुर्खियां बटोर रही थी। इस हीरोइन को देख लोगों को लगने लगा था कि ये जल्द ही बाकी हीरोइनों के लिए मुश्किल खड़ी कर देगी।
ये हीरोइन थीं पूजा बत्रा। मिस इंडिया-एशिया पेसिफिक रहीं पूजा बत्रा फिल्म 'विरासत' से बॉलीवुड में आईं। इस फिल्म में पूजा के साथ तबू जैसी टेलेंटेड हीरोइन थीं। फिल्म में पूजा का कोई बड़ा रोल नहीं था बावजूद इसके उनकी परफॉर्मेंस को नोटिस किया गया।
धीरे-धीरे पूजा बत्रा का सक्सेस ग्राफ बढ़ने लगा और उसी के साथ वो बाकी स्टार्स की भी पसंद बन गईं। पूजा बत्रा ने अपने करियर में अनिल कपूर के अलावा, गोविंदा, संजय दत्त और अक्षय कुमार जैसे कई स्टार्स के साथ काम किया। अक्षय के साथ तो पूजा बत्रा के लव अफेयर के भी चर्चे उड़े।
4 of 7
अक्षय कुमार के साथ पूजा बत्रा
दोनों के रिलेशनशिप की खबरें बॉलीवुड गलियारों में खूब चटखारे लेकर सुनी जा रहीं थीं, लेकिन पूजा बत्रा और अक्षय को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। दोनों एक दूसरे पर फिदा थे। कहा जाता है कि उस वक्त पूजा बत्रा टॉप की हीरोइन थीं जबकि अक्षय अपने कदम जमा ही रहे थे। पूजा ने अक्षय के करियर को संवारने में खूब मदद की।
5 of 7
पूजा बत्रा
- फोटो : styloholics/Instagram
सब अच्छा चल रहा था..और चाहिए भी क्या था ? प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ...सब ट्रैक पर था, लेकिन जल्द ही उनका और अक्षय का ब्रेक-अप हो गया। कहा गया कि अक्षय ने किसी और के साथ अफेयर के चलते पूजा बत्रा से ब्रेक-अप कर लिया। इसकी टीस पूजा बत्रा के दिल में आज तक बाकी है।