बॉलीवुड में कभी टॉप एक्ट्रेस में गिनी जाने वाली पूजा बत्रा ने अब फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली है। 2002 में वो सर्जन डॉक्टर सोनू अहलूवालिया से शादी कर अमेरिका में शिफ्ट हो गई थीं। लेकिन ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिकी और 8 साल बाद सोनू और पूजा का तलाक हो गया। इस साल 4 जुलाई को पूजा ने दिल्ली में नवाब शाह से शादी रचा ली। आज पूजा बत्रा का जन्मदिन है।
2 of 5
pooja batra
- फोटो : social media
पूजा ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मेरे दोस्त मुझसे पूछते थे कि हम शादी में देरी क्यों कर रहे हैं । मैं हवा के साथ बहना चाहती थी लेकिन फिर मुझे लगा कि नवाब ही वो शख्स हैं जिनके साथ मैं अपनी पूरी जिंदगी बिता सकती हूं ।'
3 of 5
pooja batra, nawab shah
- फोटो : amar ujala
शादी के बारे में नवाब ने कहा था, 'हमारी शादी बहुत ही सादगी और ट्रेडिशनल तरीके से हुई । हमारे कुछ दोस्त और परिवारवाले वहां मौजूद थे । दिल्ली मेरा घर है । मेरे पैरेंट्स वहां रहते हैं । उसके पैरेंट्स हमारी शादी के लिए दिल्ली आए थे । हमने सच में कुछ भी प्लान नहीं किया था । किस्मत ने हमारे लिए सबकुछ पहले से ही तय कर रखा था ।'
4 of 5
pooja batra, nawab shah
- फोटो : social media
पूर्व फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल रह चुकीं अभिनेत्री पूजा बत्रा की यह दूसरी शादी है। पूजा विरासत, नायक, हसीना मान जाएगी, भाई, फर्ज और एबीसीडी 2 जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
5 of 5
pooja batra
- फोटो : social media
वहीं नवाब शाह भी भाग मिल्खा भाग, डॉन 2, दिलवाले, टाइगर जिंदा है सहित कई सुपरहिट बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। सलमान खान की अपकमिंग फिल्म दबंग 3 में नवाब शाह अहम किरदार में नजर आएंगे।
अक्षय कुमार पर फिदा थी ये एक्ट्रेस, टूटा रिश्ता तो एक्टिंग छोड़ चली गईं अमेरिका