फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ponniyin Selvan Leaked: रिलीज के पहले दिन ही 'पोन्नियिन सेल्वन' हुई लीक! मेकर्स को हो सकता है भारी नुकसान

Fri, 30 Sep 2022 04:58 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 30 Sep 2022 04:58 PM IST
विज्ञापन
ponniyin selvan Leaked ps1 full hd available for free download online on these sites
पोन्नियिन सेल्वन - फोटो : social media

मणिरत्नम निर्देशित मेगा बजट फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' आज ही बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया है। फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि इसे काफी बड़े स्तर पर रिलीज किया गया है। वहीं फिल्म की कहानी से लेकर स्टार कास्ट भी दमदार रखी गई है। माना जा रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से नए रिकॉर्ड बनाएगी लेकिन रिलीज के पहले दिन ही फिल्म से जुड़ी बुरी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो 'पोन्नियिन सेल्वन' ऑनलाइन लीक हो गई है। 


 

Avika Gor: ‘बालिका वधू’ की बॉलीवुड में धमाके की तैयारी, इस फिल्म से होगा अविका गोर का डेब्यू

ponniyin selvan Leaked ps1 full hd available for free download online on these sites
पोन्नियिन सेल्वन - फोटो : social media

ऐश्वर्या राय बच्चन, विक्रम चियान जैसे कलाकारों से  सजी फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' एक ऐतिहासिक ड्रामा है। जिसे बनाने में एक लंबा समय तो लगा ही है, इसके साथ ही जानकारी है कि मेकर्स ने इस पर तकरीबन 500 करोड़ की बड़ी रकम खर्च की है। ऐसे में अगर पहले दिन ही 'पोन्नियिन सेल्वन' के ऑनलाइन लीक होने की बात सच है तो मेकर्स को बड़ा झटका लग सकता है। यहां तक कि बताया जा रहा है कि फिल्म HD mp4 में फ्री डाउनलोड ऑप्शन के साथ लीक हुई है।
 

Bigg Boss 16: बीबी हाउस में एंट्री लेने से पहले सुबुंल तौकीर की बाकी कंटेस्टेंट्स को चुनौती, बोलीं- बचकर रहना

ponniyin selvan Leaked ps1 full hd available for free download online on these sites
पोन्नियिन सेल्वन में विक्रम चियान - फोटो : social media
इन साइट्स का नाम आया सामने

पायरेसी के चलते अब तक कई फिल्मों के ऑनलाइन लीक होने की जानकारी सामने आती रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो  पोन्नियिन सेल्वन  या 'पीएस 1' को तमिल रॉकर्स और मूवीरूल्ज जैसी साइट्स पर लीक किया गया है। फिलहाल अभी तक मेकर्स आदि का कोई बयान सामने नहीं आया है और न ही अमर उजाला इस बात की पुष्टि करता है। ये जानकारी रिपोर्ट्स के आधार पर दी गई है।

 

Ponniyin Selvan 1 Movie Review: दक्षिण भारत के स्वर्णिम युग की बेहतरीन झांकी, फिल्म देखने से पहले समझिए कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ponniyin selvan Leaked ps1 full hd available for free download online on these sites
पोन्नियिन सेल्वन फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन-1, कल्कि कृष्णमूर्ति द्वारा लिखित इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। यह किताब पहली बार 1955 में प्रकाशित की गई थी। फिल्म की कहानी चोल साम्राज्य के ईर्द-गिर्द बुनी गई है। फिलहाल आज ट्विटर पर पोन्नियिन सेल्वन को लेकर दर्शकों का रिव्यू काफी अच्छा रहा है।

 

Brahmastra: 'ब्रह्मास्त्र' देख हैरान हुए महेश भट्ट, जेम्स कैमरून से कर डाली अयान मुखर्जी की तुलना

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed