कोच्चि में दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शामना कासिम को धमकाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि संदेह के आधार पर उस शख्स को शनिवार सुबह की सुबह हिरासत में लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है। इस बीच मलयालम अभिनेता धर्मजन को केरल पुलिस ने जबरन वसूली मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है।
2 of 5
अभिनेता धर्मजन
- फोटो : ट्विटर
पुलिस ने धर्मजन को इसलिए तलब किया है क्योंकि उन्हें पता चला है कि जबरन वसूली के मामले में एक आरोपी के संबंध उनसे जुड़े हैं। शामना कासिम के पिता द्वारा पिछले सप्ताह शिकायत दर्ज कराने के बाद अब तक 18 महिलाओं ने जबरन वसूली और ब्लैकमेलिंग की शिकायत की है।
3 of 5
शामना कासिम
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल शामना कासिम को धमकी भरे फोन आ रहे थे। और कुछ लोग उससे जबरन वसूली करने के लिए डराने वाले बातें कर रहे थे। वसूली करने वाले ये लोग लगातार शामना से पैसे की मांग कर रहे थे और न देने की हालत में कुछ वीडियोज इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दे रहे थे। शामना ने पूरे मामले में संयम से काम लिया और पहले तो अपने घर वालों को भरोसे में लिया। पिता ने भी अपनी बेटी से सवाल जवाब करने की बजाय पूरे मामले में उसका साथ दिया और खुद पुलिस में मामला दर्ज कराया।
4 of 5
शामना कासिम
- फोटो : सोशल मीडिया
ये मामला मलायलम फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा है। वहां के स्थानीय पत्रकारों के मुताबिक शामना के पिता के पास उनकी बेटी की शादी को लेकर फोन पर ही एक प्रस्ताव आया। इस बातचीत के दौरान उन्हें बताया गया कि दूल्हा दुबई में एक बिजनेसमैन है जोकि उत्तरी केरल के कोझीकोड में एक परिवार से ताल्लुक रखता है। इससे प्रभावित होकर शामना के पिता ने लड़के से मिलने की इच्छा जाहिर की और मिलने के लिए अपने घर बुलाया। इसके बाद छह लोग उनके घर पर आए।
5 of 5
शामना कासिम
- फोटो : सोशल मीडिया
बताया जाता है इन लोगों ने इसी दौरान उनके घर पर ही कुछ वीडियोज शूट किए और बाद में पैसे की मांग करने लगे। जब उन्होंने पैसे देने और उनकी मांगों को पूरा करने से मना कर दिया तो उन्होंने इस शादी के प्रस्ताव को भी झूठा करार दिया। शिकायत होने पर केरल पुलिस ने छानबीन करके इन सभी के कॉल रिकॉर्ड्स निकाले और उन्हें ट्रैक किया। इस छानबीन में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है और इसे सीधे तौर पर जबरन वसूली करने वाला एक रैकेट बताया है।