हिन्दी सिनेमा के इतिहास में समय के साथ पुलिस के किरदारों में भी बदलाव देखने को मिला है। अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, शशि कपूर, जैकी श्रॉफ, सनी देओल, अनिल कपूर, संजय दत्त, गोविंदा से लेकर सलमान खान, अजय देवगन और रणवीर सिंह इस लिस्ट में शामिल हैं जिन्होंने पर्दे पर बखूबी पुलिसवाले का किरदार निभाया। एक्टर ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। इनमें हेमा मालिनी, डिंपल कपाड़िया, रेखा, माधुरी दीक्षित, रानी मुखर्जी और प्रियंका चोपड़ा को आप सबने खाकी वर्दी में देखा होगा। आगे की स्लाइड में देखिए ऐसे ही कुछ किरदार।
एंग्री यंगमैन अमिताभ बच्चन इस लिस्ट में सबसे पहले आते हैं। साल 1973 में रिलीज हुई प्रकाश मेहरा की फिल्म जंजीर अमिताभ बच्चन के करियर में मील का पत्थर है। इसके बाद भी अमिताभ बच्चन को पुलिस के रोल में देखा जाता रहा है। अमिताभ के बाद धर्मेंद्र और शशि कपूर ने भी पुलिस का किरदार निभाया लेकिन जिस तरीके से बिग बी ने इस किरदार को बड़े पर्दे पर उतारा वह कोई और नहीं कर पाया।
3 of 8
bollywood
- फोटो : file photo
हीमैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र ने वैसे तो अपने करियर में कई यादगार रोल किए हैं। धर्मेंद्र अभी भी फिल्मों में सक्रिय हैं। साल 1960 में अर्जुन हिंगोरानी की फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे से धर्मेंद्र ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस दौरान उन्होंने रोमांटिक, एक्शन, थ्रिलर और कॉमेडी किरदारों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। फिल्म प्रतिज्ञा में उनके नकली पुलिस वाले किरदार को आज भी उनके फैंस नहीं भूलते हैं।
4 of 8
bollywood
- फोटो : file photo
90 का दशक आते-आते हिन्दी सिनेमा में कई बदलाव देखा गया। फिल्मों में अब हीरो एंग्री यंगमैन से रोमांटिक होने लगा था। इस दौर में संजय दत्त, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और गोविंदा ने कई फिल्मों में पुलिस का रोल किया। राम लखन में चाहे जैकी श्रॉफ हो या मिशन कश्मीर में संजय दत्त सभी ने पर्दे पर पुलिस के किरदार को बखूबी निभाया।
5 of 8
ajay devgn
- फोटो : file photo
आज के दौर के एक्टर्स में अजय देवगन ने पुलिसवाले का किरदार कई बार निभाया है। साल 2003 में आई प्रकाश झा निर्देशित फिल्म गंगाजल अजय देवगन की हिट फिल्मों में से एक हैं। 2004 में आई राजकुमार संतोषी की फिल्म खाकी में अमिताभ के अलावा अक्षय कुमार और तुषार कपूर भी पुलिस के किरदार में नजर आए।