बॉलीवुड की मशहूर कोरियाग्रॉफर और फिल्म मेकर फराह खान एक बार फिर बड़ा धमाल करने की फिराक में हैं। खबर है कि वह मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर को बॉलीवुड में लांच करने जा रही हैं। इससे पहले फराह खान ने बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को भी लांच किया था जो आज फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। गौरतलब है कि फराह और मानुषी के फिल्म को लेकर बात भी हुई है।
साल 2008 में फिल्म ओम शांति ओम से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को फराह खान ने ही लांच किया था जिसके बाद से दीपिका ने अपने करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब मनोरंजन की अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला के हवाले से खबर है कि फराह खान अब मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को बड़े परदे पर उतारने जा रही हैं।
वेबसाइट के मुताबिक, फराह और मानुषी की आज मुलाकात हुई जहां उन्होंने फिल्म प्रोजेक्ट पर बात की और मानुषी ने इस पर काम भी करना शुरू कर दिया है। इससे पहले दोनों गोवा में भी इस बारे में बात कर चुके हैं। बता दें कि मानुषी कई बार फिल्मों में आने को लेकर अपनी इच्छा जाहिर कर चुकी हैं। इतना ही नहीं बीते वर्ष मानुषी को अभिनेता रणवीर सिंह संग एक टीवी विज्ञापन में भी देखा गया था। विज्ञापन में मानुषी की एक्टिंग को सराहा गया था।
इससे पहले मानुषी बीते वर्ष एलेन डीजेनेरेस शो के सेट पर भी गईं थी जहां उनके फैन्स उन्हें देख बहुत ही उत्साहित हो गए थे। इस दौरान वह खुद को शाहरुख और काजोल की ब्लॉकबस्टर फिल्म दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे के एक 'पलट' सीन को करने से नहीं रोक पाई थीं। ये देख उनके फैन्स खुशी से झूम उठे थे।
5 of 5
manushi chillar
- फोटो : instagram
आखिर में आपको बता दें कि साल 2017 में 17 साल बाद भारत के नाम मिस वर्ल्ड का खिताब मानुषी छिल्लर के जरिए नसीब हुआ था। इससे पहले साल 2000 में बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने ये खिताब देश के नाम किया था। बीते वर्ष 2018 के नवंबर महीने में चीन के सान्या सिटी एरिना में मानुषी को ये ताज पहनाया गया था। मानुषी एक मेडिकल की छात्र रह चुकी हैं और यह उनका सपना था कि वह मिस वर्ल्ड का खिताब अपने और देश के नाम करे।