सलमान खान एक बार फिर मुश्किलों में घिर गए हैं। मुंबई में उनके खिलाफ एक शख्स ने मामला दर्ज कराया है। शिकायत में शख्स ने अपना फोन छीनने और अपने साथ बदसलूकी करने की बात कही है। इस शिकायत के बाद सलमान खान के बॉडीगार्ड ने मुंबई पुलिस में क्रॉस एप्लिकेशन दी है।
2 of 5
Salman Khan
- फोटो : file photo
सलमान खान गुरुवार को सुबह जुहू से कांदिवली की ओर साइकिल से जा रहे थे। इस दौरान एक शख्स ने मोबाइल से सलमान खान का वीडियो शूट करने की कोशिश की। ये बात सलमान को अच्छी नहीं लगी और वो भड़क गए।
3 of 5
Salman Khan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इस पूरे मामले के मुंबई के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में सलमान खान के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। इसमें कहा गया है कि सलमान खान सेलिब्रिटी होने के नाते किसी की गाड़ी में हाथ डालकर मोबाइल नहीं छीन सकते हैं। पीड़ित ने ने सलमान पर उचित कार्रवाई की मांग की है।
4 of 5
Salman Khan
- फोटो : instagram
शिकायतकर्ता ने कहा कि जब सलमान मुंबई के लिंकिंग रोड पर साइकिल चला रहे थे तो उन्होंने सलमान के बॉडीगार्ड से अनुमति ली और अपनी गाड़ी में बैठे-बैठे उनका वीडियो बनाने लगे जिसके बाद उनका मोबाइल छीन लिया गया। हालाकि कुछ समय बाद बॉडीगार्ड ने उस शख्स का मोबाइल लौटा दिया, लेकिन यह पूरा मामला पुलिस में चला गया।
सलमान के बॉडी गार्ड ने अपनी क्रॉस शिकायत में पुलिस को बताया है कि वह शख्स सलमान खान की इजाजत के बिना उनका पीछा कर रहा था। साथ ही उनका विडियो भी बना रहा था।