फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   PM Modi will get the first Lata Dinanath Mangeshkar Award, here is the complete information

Lata Dinanath Mangeshkar Puruskar: पीएम मोदी को मिलेगा पहला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, ये है पूरी जानकारी

Mon, 11 Apr 2022 10:52 PM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 11 Apr 2022 10:52 PM IST
सार

भारत रत्न स्वर्गीय लता मंगेशकर की याद में उनके परिवार ने सोमवार को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार शुरू करने का एलान किया है। इस साल पहला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया जाएगा। 

विज्ञापन
PM Modi will get the first Lata Dinanath Mangeshkar Award, here is the complete information
पीएम मोदी को दिया जाएगा पहला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

विज्ञापन

सुर कोकिला और भारत रत्न स्वर्गीय लता मंगेशकर की याद में उनके परिवार ने सोमवार को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार शुरू करने का एलान किया है। लता मंगेशकर और उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर की याद में ये पुरस्कार हर साल 24 अप्रैल को मास्टर दीनानाथ मंगेशकर की पुण्यतिथि पर देश की किसी ऐसी शख्सियत को दिया जाएगा जिन्होंने पूरा जीवन देश और समाज की निस्वार्थ सेवा में समर्पित कर दिया हो। इस साल पहला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया जाएगा। 
 

इस बारे में हुई बैठक के बाद मंगेशकर परिवार ने एक बयान में कहा, ‘इस वर्ष गुरु दीनानाथ जी का 80वां स्मृति दिवस है और उस अवसर पर हम लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार की स्थापना करने जा रहे हैं। यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष केवल एक व्यक्ति को दिया जाएगा जिसने राष्ट्र और समाज के लिए पथ प्रदर्शक का काम करते हुए शानदार और अनुकरणीय योगदान दिया हो।’

विज्ञापन

 

PM Modi will get the first Lata Dinanath Mangeshkar Award, here is the complete information
पीएम मोदी को दिया जाएगा पहला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बयान में कहा गया, ‘हम यह घोषणा करते हुए प्रसन्न और सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि इस पुरस्कार के पहले विजेता भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। वह हमारे सबसे माननीय नेता हैं। वह एक अंतरराष्ट्रीय राजनेता हैं जिन्होंने भारत को वैश्विक नेतृत्व के रास्ते पर खड़ा किया है। हमारे राष्ट्र में हर पहलू और आयाम में जो शानदार प्रगति हो रही है और हो रही है, वह उन्हीं से प्रेरित है। वह वास्तव में हमारे महान राष्ट्र के हजारों वर्षों के गौरवशाली इतिहास में देखे गए महानतम नेताओं में से एक हैं और हमारा परिवार और ट्रस्ट इस पुरस्कार को स्वीकार करने के लिए उनका धन्यवाद करते हैं।’

स्वर्गीय मास्टर दीनानाथ मंगेशकर की 80वें स्मृति दिवस पर मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान संगीत, नाटक, कला, चिकित्सा पेशेवरों और सामाजिक कार्यों के क्षेत्र के दिग्गजों को सम्मानित करेगा। षण्मुखानंद हॉल, सायन, मुंबई में रविवार 24 अप्रैल को ये कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उषा मंगेशकर इस समारोह की अध्यक्षता करेंगी और पुरस्कार विजेताओं को उनके हाथों से ही सम्मानित किया जाएगा।

 

PM Modi will get the first Lata Dinanath Mangeshkar Award, here is the complete information
पीएम मोदी को दिया जाएगा पहला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

24 अप्रैल को प्रस्तावित समारोह में जिन शख्सियतों को पुरस्कृत किया जाएगा, उनकी सूची इस प्रकार है:
लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
मास्टर दीनानाथ पुरस्कार (संगीत): राहुल देशपांडे
मास्टर दीनानाथ पुरस्कार (विशेष): आशा पारेख
मास्टर दीनानाथ पुरस्कार (विशेष): जैकी श्रॉफ
मास्टर दीनानाथ पुरस्कार (आनंदमयी): मुंबई डब्बावाला (नूतन मुंबई टिफिन बॉक्स सप्लायर्स चैरिटी ट्रस्ट)

पुरस्कार समारोह शाम 6 बजे से शुरू होगा और मध्यांतर के बाद इसी स्थान पर एक विशेष संगीत कार्यक्रम भी होगा। इस संगीत कार्यक्रम का शीर्षक ‘स्वर लतांजलि’ रखा गया। प्रसिद्ध गायक रूपकुमार राठौड़ द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में लता मंगेशकर के गाए यादगार गीतों की प्रस्तुतियां देने के लिए रूप कुमार राठौड़, हरिहरन, आर्य आंबेकर, रीवा राठौड़, प्रियंका बर्वे, मधुरा दातार और विभावरी आप्टे उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed