फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी के लेस कैश इकोनॉमी वाली बात पर ऋचा चड्ढा ने दी प्रतिक्रिया, ट्वीट में लिखा- वाकई में...

Thu, 18 Feb 2021 10:19 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 18 Feb 2021 10:19 AM IST
विज्ञापन
Richa Chadha reacts to PM Modi's less cash economy statement
पीएम मोदी, ऋचा चड्ढा - फोटो : Instagram

बॉलीवुड में बहुत सी अभिनेत्रियां ऐसी हैं जो फिल्मों में सक्रिय होने के साथ-साथ अपनी बेबाक राय के लिए भी चर्चा में बनी रहती हैं। इसमें ऋचा चड्ढा का नाम भी शामिल है जो किसी भी मुद्दे पर अपनी राय जाहिर करने से पीछे नहीं हटती हैं। हाल ही में ऋचा चड्ढा ने पीएम मोदी के भारत के लेस कैश इकोनॉमी बनने वाली बात पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

Richa Chadha reacts to PM Modi's less cash economy statement
पीएम मोदी, ऋचा चड्ढा - फोटो : Instagram

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने नासकॉम टेक्नोलॉजी एवं लीडरशीप फोरम को संबोधित किया। पीएम ने डिजिटल प्रौद्योगिकी के लाभ का जिक्र करते हुए कहा कि, 'डिजिटल प्रौद्योगिकी में सुधार से काले धन की समस्या में कमी आई है। लोग अब सशक्त हो रहे है। बहुत कम समय में हम नकद आधारित अर्थव्यवस्था से कम नकदी वाली अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहे हैं'। अब पीएम मोदी की इस टिप्पणी पर ऋचा चड्ढा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है जो वायरल हो रही है।

Richa Chadha reacts to PM Modi's less cash economy statement
ऋचा चड्ढा - फोटो : amar ujala

ऋचा चड्ढा ने पीएम मोदी की इस टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए खाली बटुए का वीडियो साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट किया कि,  'ये एक बहुत ही ईमानदार स्वीकारोक्ति है। नकदी वाकई कम है'। ऋचा चड्ढा के इस ट्वीट पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Richa Chadha reacts to PM Modi's less cash economy statement
Richa Chadha - फोटो : amar ujala mumbai

गौरतलब है कि ऋचा चड्ढा इससे पहले भी अपनी प्रतिक्रियाओं को लेकर चर्चा में आ चुकी हैं। कई बार फैंस को उनकी बातें सही लगती हैं तो वहीं कई बार वो ट्रोलिंग का शिकार भी हो जाती हैं। बता दें कि किसान आंदोलन के मुद्दे पर भी ऋचा ने अपनी राय बेबाकी से रखी थी। ऋचा चड्ढा ने हॉलीवुड की मशहूर गायिका रिहाना और कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए आभार जताया था। इसे लेकर कई लोगों ने ऋचा की आलोचना भी की थी।

विज्ञापन
Richa Chadha reacts to PM Modi's less cash economy statement
अली फजल, ऋचा चड्ढा - फोटो : instagram/alifazal9

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋचा की हाल ही में फिल्म 'मैडम चीफ मिनिस्टर' रिलीज हुई थी। इसके अलावा ऋचा अपने दूसरे प्रोजेक्ट में भी व्यस्त हैं। ऋचा फिल्मों और सामाजिक मुद्दों के अलावा अली फजल के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। ऋचा ने साफ कर दिया है कि वो और अली बहुत जल्द शादी करने वाले हैं। फैंस भी इस कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed