बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू लिया है। यह पूरी तरह से गैर राजनीतिक इंटरव्यू है। अक्षय कुमार ने पीएम मोदी से जुड़े कई दिलचस्प सवाल किए जिसका पीएम मोदी ने बड़ी बखूबी से जवाब भी दिया।
2 of 4
अक्षय कुमार प्रधानमंत्री मोदी के साथ
इस दौरान पीएम मोदी ने अक्षय कुमार की पत्नी और राइटर ट्विंकल खन्ना का भी जिक्र किया। जिसे सुनकर अक्षय कुमार भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। अक्षय कुमार ने पीएम मोदी से पूछा कि 'क्या आप फेसबुक, ट्विटर वगैरह देखते हैं?'
3 of 4
pm modi and akshay kumar
- फोटो : social media
इस सवाल पर पीएम कहते हैं कि 'मैं हर रोज सोशल मीडिया देखता हूं। इससे मुझे बाहर की बहुत जानकारियां मिलती हैं। मैं आपका और ट्विंकल खन्ना का भी ट्विंटर हैंडल देखता हूं। कभी-कभी मुझे लगता है कि ट्विंकल खन्ना मेरे ऊपर जो गुस्सा निकालती हैं उससे आपकी पारिवारिक जिंदगी में खुशहाली रहती होगी। ट्विंकल खन्ना अपना सारा गुस्सा मेरे ऊपर ही निकालती हैं। इस तरह मैं आपकी जिंदगी में बड़ा काम आया हूं।'
इस पर अब ट्विंकल खन्ना का रिएक्शन भी सामने आ गया है। ट्विंकल ने ट्विटर पर लिखा है- मैं इस बात को सकारात्मक तरीके से ले रही हूं क्योंकि न केवल प्रधानमंत्री इस बात से अवगत हैं कि मैं मौजूद हूं बल्कि वह वास्तव में मेरे काम को पढ़ते भी हैं।