रंगमंच की दुनिया से निकलकर बॉलीवुड में नाम कमाने वाले अभिनेता पीयूष मिश्रा ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर जमकर हल्ला बोला है। उन्होंने मांग की है कि वेब सीरीज में ‘अश्लील’ कंटेट को बैन किया जाना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि एनसीबी वास्तव में सक्रिय नहीं है। केवल कुछ लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था और बाद में उन्हें जाने दिया गया।
2 of 5
पीयूष मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दरअसल पीयूष मिश्रा हाल ही में इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वेब सीरीज में अश्लीलता का अनावश्यक रूप से उपयोग किया जा रहा है। ऐसे कंटेंट पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। ‘तांडव’ और ‘मिर्जापुर’ हो रहे हंगामे पर मिश्रा ने कहा कि अनावश्यक विवाद पैदा करने से कोई लाभ नहीं है।
3 of 5
पीयूष मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर एनसीबी कार्रवाई पर पीयूष मिश्रा ने कहा, 'अगर एनसीबी लोगों में छापे डालना शुरू करती है, तो कई लोगों के लिए समस्या होगी। इसलिए एनसीबी कुछ भी नहीं कर रही है। एनसीबी उन लोगों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं जो बड़ी मात्रा में कोकीन ले रहे हैं।'
4 of 5
पीयूष मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पीयूष मिश्रा ने इसके अलावा मीटू आंदोलन पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि लोग सोचते थे कि मीटू आंदोलन एक बड़े आंदोलन के रूप में विकसित होगा, लेकिन आंदोलन में बुनियादी दोष था, इसलिए वह आगे नहीं बढ़ सकता था और पूरा हो गया।
5 of 5
पीयूष मिश्रा
- फोटो : फाइल
गौरतलब है कि साल 2018 में पीयूष मिश्रा पर एक महिला ने छेड़छाड़ और बदतमीजी करने का आरोप लगाया था। इस पर मिश्रा ने कहा था, 'मैंने उस दिन बहुत शराब पी हुई थी मुझे कुछ याद नहीं है, लेकिन मैं इस सबके लिए आपसे माफी चाहता हूं।'