कल शुक्रवार है और दो धमाकेदार फिल्में रिलीज होने को तैयार हैं। एक फिल्म महानायक अमिताभ बच्चन की है तो दूसरी सीरियल किसर इमरान हाशमी की। बिग बी और इमरान हाशमी के फैंस को इन दो फिल्मों का बेसब्री से इंतजार था। ये दोनों ही फिल्में आप अपने दोस्त और परिवार के साथ देखकर वीकेंड एंजॉय कर सकते हैं।
वीकेंड को धमाकेदार बनाने आ रहे हैं बिग बी और इमरान हाशमी, महिलाएं जरूर देखें 'पिंक'
पहले बात करते हैं बिग बी की फिलम पिंक की। ये एक थ्रिलर फिल्म है। अक्षय कुमार की फिल्म रुस्तम के बाद पिंक में आपको कोर्टरूम का ड्रामा देखने को मिलेगा। इस फिल्म के ट्रेलर को अभी तक 7 मिलियन लोग देख चुके हैं। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान सेलेब्रिटीज ने फिल्म को पांच स्टार दिए हैं।
वीकेंड को धमाकेदार बनाने आ रहे हैं बिग बी और इमरान हाशमी, महिलाएं जरूर देखें 'पिंक'
बिग बी सिल्वर स्क्रीन पर हमेशा दमदार रोल प्ले करते हैं। वो इस फिल्म में एक सीनियर वकील का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में तापसी पन्नू, कीर्ति कुलहारी और एंड्रिया तरियंग मुख्य किरदार में नजर आएंगी। अगर आपने फिल्म का ट्रेलर ना देखा हो तो जरूर देख लें।
वीकेंड को धमाकेदार बनाने आ रहे हैं बिग बी और इमरान हाशमी, महिलाएं जरूर देखें 'पिंक'
2002 में आई हॉरर फिल्म राज की बेहतरीन सीरीज में एक और नाम जुड़ गया है। वो है राज रीबूट। ये फिल्म राज का चौथा पार्ट है। इस फिल्म में इमरान हाशमी, कृति खरबंदा और गौरव अरोड़ा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। खबर है कि ये फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है। इससे फिल्म की ओपनिंग पर बुरा असर पड़ सकता है।
वीकेंड को धमाकेदार बनाने आ रहे हैं बिग बी और इमरान हाशमी, महिलाएं जरूर देखें 'पिंक'
फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया है। बता दें कि इमरान हाशमी को मलेरिया हो गया है। इस वजह से वो फिल्म का प्रमोशन भी ठीक तरह से नहीं कर पाए। फिल्म लीक होने की खबर मिलते ही उन्होंने लोगों से फिल्म को थिएटर में देखने की अपील की है। यहां देखें फिल्म का ट्रेलर।