{"_id":"5bd04a63bdec2269663358da","slug":"pihu-trailer-a-tale-of-a-2-year-old-left-alone-at-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2 साल की बच्ची घर में अकेली और मां की मौत, रोंगटे खड़े कर देगा पीहू का ये ट्रेलर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
2 साल की बच्ची घर में अकेली और मां की मौत, रोंगटे खड़े कर देगा पीहू का ये ट्रेलर
Wed, 24 Oct 2018 04:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 24 Oct 2018 04:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
pihu
- फोटो : screengrab from trailer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तब क्या हो जब फिल्म का ट्रेलर देखकर ही रोंगटे खड़े हो जाएं... जीहां ऐसी ही एक फिल्म का ट्रेलर अभी कुछ घंटे पहले रिलीज हुआ है। फिल्म का नाम है पीहू। एक ऐसी कहानी जिसके बारे में सोचकर ही आप सहम जाएंगे। विनोद कापड़ी निर्देशित फिल्म पीहू16 नवंबर को रिलीज होगी लेकिन ट्रेलर अभी से ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गया है।
2 of 5
pihu
ट्रेलर शुरू होता है 2 साल की बच्ची की कहानी से जब वह घर में अकेली होती है और खेल ही खेल में फ्रिज में बंद हो जाती है। वह अपनी मरी हुई मां को जगाने की कोशिश करती है। घर में अकेली 2 साल की वह बच्ची कभी किचन में जाकर गैस जला देती है तो कभी माइक्रोवेव ऑन करके रोटी बनाने की कोशिश करती है।
3 of 5
pihu
- फोटो : screengrab from trailer
ट्रेलर का आखिरी सीन दिल दहला देने वाला है। एक दिन पहले ही इस फिल्म का पोस्टर जारी किया गया था, जिसे देखकर इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर काफी उत्सुकता बढ़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
pihu
अंत में पीहू को ऊंची इमारत वाले फ्लैट के बालकली पर खड़ी दिखती है। आगे क्या होता है इसे देखने के लिए तो आपको फिल्म रिलीज का इंतजार करना होगा। फिल्म एक सत्य घटना पर आधारित बताई गई है। यह पहले ही कई फिल्म फेस्टिवल में जा चुकी है। पाम स्प्रिंग्स और गोवा फिल्म फेस्टिवल में ये ओपनिंग फिल्म थीं।
यहां देखें ट्रेलर
विज्ञापन
5 of 5
pihu
फिल्म के निर्देशक विनोद कापड़ी की इस कहानी को कई निर्माताओं ने पसंद ही नहीं किया और रिजेक्ट कर दिया। इस फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने प्रोड्यूज किया है। यह फिल्म 16 नवंबर को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।