टाइगर जिंदा है...इस बात की खुशी तो सलमान खान के फैन्स को है ही। लेकिन भाईजान ने अपने चाहनेवालों को एक और गुड न्यूज दी है। सलमान खान और कटरीना कैफ फिल्म की शूटिंग के दौरान एक बार फिर एक दूजे के करीब आ गए। इसका सबूत खुद कटरीना कैफ ने गोवा से लौटते वक्त दे दिया।
फिर एक दूजे के प्यार में डूबे सलमान-कटरीना, यकीन ना हो तो ये सबूत देख लो
गोवा में फिल्म फेस्टिवल अटेंड करते वक्त कटरीना कैफ ने अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की और उसका क्रेडिट 'टाइगर' को दिया।
वहीं, फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के रोमांटिक गाने 'दिल दिया गल्ला' की भी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें दोनों की केमेस्ट्री जबरदस्त लग रही है। यहां इन दोनों की आंखें देखकर कोई भी कह सकता है कि ये एक्टिंग नहीं कर रहे! कोई भी अंदाजा लगा सकता है कि इनके बीच कुछ तो खिचड़ी पक रही है। अगर इनका ये एक्सप्रेशन महज एक्टिंग है तो भी सलमान के फैन्स के लिए अच्छी बात है। कम से कम कैटरीना की एक्टिंग सुधर तो गई!
पूरे पांच साल बाद सलमान और कटरीना कैफ की ये लवी-डवी तस्वीरें देखकर भी आपको असली बात समझ में नहीं आ रही हो तो आपके सामान्य ज्ञान के वास्ते बता दें कि मीडिया में आए दिन सलमान खान और इयूलिया वंतूर की अनबन की खबरें भी सामने आ रही हैं।
टाइगर जिंदा है' का दूसरा गाना 'दिल दिया गल्ला' 2 दिसंबर को रिलीज होगा। मिली जानकारी के अनुसार इस गाने को खुद सलमान खान अपने रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में रिलीज करेंगे।
Their story needs no introduction, it just needs ♥ #DilDiyanGallan SONG OUT ON 2nd December. @BeingSalmanKhan | #KatrinaKaif | #TigerZoya | @aliabbaszafar | @TigerZindaHai | @yrfmusic pic.twitter.com/8QpbzLfNde