मनोरंजन भी हर किसी की जिंदगी का एक अहम हिस्सा है और बात अगर मनोरंजन की आए तो लोगों के दिमाग में टीवी और बॉलीवुड ही आते हैं। एंटरटेनमेंट जगत की खबरों से तो लोग अपडेट रहना चाहते ही हैं इसके साथ ही अपने चहेते सितारों की जिंदगी के बारे में जानने की भी फैंस में काफी उत्सुकता रहती है। वहीं सितारे भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वीडियो व तस्वीरों के जरिए फैंस को अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर निजी जिंदगी तक की जानकारी देते रहते हैं। तो चलिए 'फोटोज ऑफ द डे' के जरिए जानते हैं कि आज किस सितारे ने क्या अपडेट दिया है।
2 of 11
उर्वशी रौतेला
- फोटो : insta
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को न सिर्फ उनकी अचीवमेंट्स के लिए बल्कि खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है। उर्वशी का ड्रेसिंग स्टाइल भी सबसे जुदा होता है, वह एक स्टाइल आइकन हैं। आज एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। जिनमें उन्हें अपनी टोन्ड बॉडी और परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है।
3 of 11
तारा सुतारिया
- फोटो : insta
एक्ट्रेस तारा सुतारिया अभिनेत्री से सिंगर बनी नजर आ रही हैं। दरअसल आज उन्होंने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह किसी कॉन्सर्ट जैसी जगह पर हाथ में माइक लिए गाने के स्टाइल में पोज करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का देसी स्वैग देखने लायक है।
4 of 11
अनन्या पांडे
- फोटो : insta
अभिनेत्री अनन्या पांडे इस समय लाइगर का जमकर प्रमोशन कर रही हैं और यूजर्स को सोशल मीडिया के जरिए लगातार इसकी रिलीज की तारीख रिमाइंड करवा रही हैं। आज भी एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वह क्यूट अंदाज में पोज करती नजर आ रही हैं। इसी के साथ उन्होंने लिखा, लाइगर की रिलीज में कुछ समय बाकी।
5 of 11
मृणाल ठाकुर
- फोटो : insta
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर आज न सिर्फ टीवी बल्कि बॉलीवुड के साथ साउथ इंडस्ट्री में भी अपने अभिनय से धाक जमा चुकी हैं। हाल ही में उनकी फिल्म सीता रामम काफी चर्चा में थी, इसके अलावा वह अपनी सादगी भरी तस्वीरों से भी दिल लूट लेती हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में मृणाल को व्हाइट कलर की साड़ी में सिंपल लुक में देखा जा सकता है।