बॉलीवुड से लेकर छोटे पर्दे तक से जुड़ी मनोरंजन की जानकारियों से दर्शक हमेशा अपडेट रहना चाहते हैं, तो वहीं अपने चहेते कलाकारों के बारे में भी जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। वहीं आज आम से लेकर खास तक सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर मौजूद हैं। स्टार्स भी अपने फैंस के साथ इसी माध्यम से जुड़े रहते हैं और तस्वीरों आदि के जरिए खुद से जुड़ी जानकारियां साझा करते रहते हैं। तो चलिए आज के फोटोज ऑफ द डे में जानते हैं किस सेलिब्रिटी ने क्या दिया अपडेट।
Photos Of The Day: मौनी का कातिलाना अंदाज और दिशा पाटनी ने बोल्डनेस से लगाई आग, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
मौनी रॉय अपने लुक से हमेशा ही फैंस का दिल लूट लेती हैं। आज एक्ट्रेस ने गोल्डन गाउन में अपनी शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वह कातिलाना अंदाज में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- "शनसाइन इन नाइट"।
Shahrukh khan: फिल्मों को लेकर किंग खान की खुशी का ठिकाना नहीं, बोले- पठान के साथ ये फिल्में भी होंगी हिट
एक्ट्रेस दिशा पाटनी बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस में से एक हैं। वह अक्सर अपनी सिजलिंग तस्वीरें साझा करती रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने एक बार फिर से अपनी लेटेस्ट तस्वीरों से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। दिशा ने रेड कलर की बिकिनी में किलर लुक में पोज देते हुए तस्वीरें साझा की हैं।
भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा अपनी हर तस्वीर से फैंस का ध्यान आकर्षित करती हैं। आज एक्ट्रेस ने ब्लैक क्रॉप टॉप और ब्लू मिनी स्कर्ट में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वह सिजलिंग अवतार में किलर पोज देती नजर आ रही हैं।
Arbaaz Khan: पारिवारिक मूल्यों पर अरबाज खान ने की बात, बोले- हमेशा देंगे भाई सलमान-सोहेल का साथ
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित आज भी अपनी खूबसूरती से फैंस का दिल धड़का देती हैं। आज एक्ट्रेस ने गोल्डन कलर के आउटफिट में ग्लैमरस अंदाज में तस्वीरें साझा की हैं। इन लेटेस्ट तस्वीरों में वह स्टाइलिश लुक में पोज करती नजर आ रही हैं।
Rakesh Kumar: अमिताभ का घंटा घंटा चुराकर बनाई फिल्म ‘याराना’, रेखा से पहली बार कराई इस हीरोइन की डबिंग