अभिनय की दुनिया से रोजाना फैंस के लिए मनोरंजन से जुड़ीं कई खबरें सामने आती रहती हैं। इसके अलावा फैंस अपने चहेते सितारों के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं, वहीं छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक के कलाकार सोशल मीडिया के जरिए हमेशा अपने प्रशंसकों से जुड़े रहते हैं और तस्वीरों आदि के माध्यम से खुद से जुड़े अपडेट देते रहते हैं। तो चलिए फोटोज ऑफ द डे में दस के जरिए जानते हैं आज किस सेलिब्रिटी ने क्या अपडेट दिया है।
एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम से जो लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वह देसी अंदाज में बोल्डनेस का तड़का लगाती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस को मेजंटा कलर के आउटफिट में किलर पोज देते देखा जा सकता है। हर तस्वीर में उनका अंदाज फैंस का दिल लूट रहा है।
3 of 11
मृणाल ठाकुर
- फोटो : insta
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर अपने दमदार के अभिनय के लिए तो जानी ही जाती हैं, वहीं उनकी ड्रेसिंग चॉइस भी कमाल की है। देसी अंदाज में नजर आने वाली मृणाल ने आज हॉट अवतार में तस्वीरें साझा की हैं। इन लेटेस्ट तस्वीरों में मृणाल गोल्डन हैवी एंब्रॉयडरी की हुई ब्रालेट में बोल्ड लुक में देखा जा सकता है।
4 of 11
अनन्या पांडे
- फोटो : insta
अनन्या पांडे आज एथनिक लुक में बोल्डनेस का तड़का लगाती नजर आ रही हैं। उन्होंने आज गोल्डन कलर के लहंगे में तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह किलर पोज देती नजर आ रही हैं। लाइट मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने बालों को खुला रखा है वहीं हाथ में कंगन को टीमअप कर लुक को कंप्लीट किया है।
5 of 11
ऐश्वर्या राय
- फोटो : insta
एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इस वक्त अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म पोन्नियिन सेल्वन के प्रमोशन में जुटी हैं और यही वजह है कि वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा कर रही हैं। इसी क्रम में आज एक्ट्रेस ने ऑफ व्हाइट कलर के सूट में तस्वीरें शेयर की हैं, सिंपल लुक में ऐश्वर्या बला की खूबसूरत लग रही हैं।