मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया हमेशा से ही लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती रही है। किस सेलिब्रिटी की फिल्म कब रिलीज हो रही है, कौन सा नया सॉन्ग आया है? एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों में तो ज्यादातर लोग काफी दिलचस्पी रखते हैं। इसके अलावा फैंस अपने पसंदीदा सेलिब्रिटी की निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए भी में काफी एक्साइटेड रहते हैं। सिनेमा के सितारे हो या फिर छोटे पर्दे के सेलेब्स...सभी खुद से जुड़ीं जानकारियां सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। तो चलिए 'फोटोज ऑफ द डे' के माध्यम से जानते हैं कि आज किस सेलिब्रिटी ने क्या अपडेट दिया है।
2 of 11
बिपाशा बसु
- फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी टाइम एंजॉय कर रही हैं। आज एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीर साझा की है। इस फोटो में एक्ट्रेस काले रंग की ट्रांसपेरेंट ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, मैजिकल फीलिंग, शब्दों में बयां करना मुश्किल है।
3 of 11
पलक तिवारी
- फोटो : insta
श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी धीरे-धीरे अपने करियर में कदम बढ़ा रही हैं, वहीं सोशल मीडिया पर उनकी लंबी फैन फॉलोइंग है और अक्सर पलक अपनी सिजलिंग तस्वीरों से फैंस के होश उड़ा देती हैं। इस समय गणपति उत्सव चल रहा है तो ऐसे में पलक तिवारी ने भी एथनिक लुक में तस्वीरें शेयर की हैं। वह क्यूट अंदाज में नजर आ रही हैं।
4 of 11
शनाया कपूर
- फोटो : insta
अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं, वहीं वह अक्सर अपनी तस्वीरों से फैंस का दिल धड़का देती हैं। आज शनाया ने ऑफ शोल्डर ड्रेस में अपनी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह कातिलाना अंदाज में नजर आ रही हैं। हूप ईयररिंग्स, खुले बाल और न्यूड मेकअप के साथ शनाया कपूर ने लुक को कंप्लीट किया है।
5 of 11
तेजस्वी प्रकाश ने शेयर की गणपति पूजन की तस्वीरें
- फोटो : social media
तेजस्वी प्रकाश भी इस समय गणपति बप्पा की जमकर सेवा कर रही हैं। आज भी एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उन्हें गणपति देव की पूजा करते देखा जा सकता है। वहीं एक्ट्रेस को उनकी मां और होने वाली सासू मां यानी करण कुंद्रा की मां के साथ पोज करते देखा जा सकता है।