फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 14: हॉट सीट पर बैठी कंटेस्टेंट के सामने बिग बी ने खोल दिया जया बच्चन का ऐसा राज, सुन सबकी छूट गई हंसी

Thu, 03 Nov 2022 11:38 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 03 Nov 2022 11:38 AM IST
विज्ञापन
KBC 14: amitabh bachchan opens about jaya bachchan love for eating fish on kaun banega crorepati set
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने टेलीविजन गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। जैसे-जैसे यह शो आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे ही इसमें अलग-अलग दिलचस्प खुलासे होते जा रहे हैं। हर आने वाले एपिसोड के साथ यह शो और मजेदार होता जा रहा। इस बार शो में पिछले कई एपिसोड्स में अमिताभ अपने बारे में कई खुलासे कर चुके हैं, वहीं 'कौन बनेगा करोड़पति' के लेटेस्ट एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने अपने बारे में नहीं बल्कि अपनी पत्नी जया बच्चन के बारे में बात की है। सभी को यह बात जानने की उत्सुकता होगी कि आखिर अमिताभ बच्चन ने जया के बारे में क्या बताया है। चलिए जानते हैं...

KBC 14: amitabh bachchan opens about jaya bachchan love for eating fish on kaun banega crorepati set
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

लेटेस्ट एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने उन सभी खाने वाली चीजों का खुलासा किया है, जिन्हें वह अब पसंद नहीं करते हैं। 80 वर्षीय अभिनेता ने अपने क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के मंगलवार के एपिसोड में बोइसर, महाराष्ट्र से आई कंटेस्टेंट विद्या उदय रेडकर के साथ बातचीत के दौरान यह खुलासा किया। उन्होंने कहा कि उनकी धर्म पत्नी जया बच्चन को जहां मछली बहुत पसंद है, वहीं उन्होंने मछली के साथ-साथ कई अन्य चीजों को भी छोड़ दिया है।

KBC 14: amitabh bachchan opens about jaya bachchan love for eating fish on kaun banega crorepati set
केबीसी 13: अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दरअसल, हुआ यह था कि शो के दौरान अमिताभ ने विद्या से उनके पसंदीदा खाने के बारे में पूछा था। विद्या ने खुलासा किया कि वह पहले नॉन वेजीटेरियन थीं और मछली खाना सबसे ज्यादा पसंद करती थी। इसके बाद उन्होंने अमिताभ बच्चन से पूछा, 'जया जी को भी मछली पसंद है न सर।' जिस पर उन्होंने जवाब दिया, 'बहुत ज्यादा पसंद है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 14: amitabh bachchan opens about jaya bachchan love for eating fish on kaun banega crorepati set
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इसके उन्होंने अमिताभ से पूछा कि क्या उन्हें भी मछली पसंद है, तो बिग बी ने जवाब दिया, 'हमने छोड़ दिया है। बहुत सी चीज छोड दी है। जवानी में सब कुछ करने का मन करता है, लेकिन अब नॉन वेज खाना छोड़ दिया है। हाल ही में मीठा, चावल, पान छोड़ भी दिया है।' इन सबको को सुन वहां बैठे दर्शकों की हंसी छूट पड़ी। खेल शुरू होने से पहले विद्या ने अमिताभ बच्चन से कहा, 'लोग तो यहां पैसे कमाने आते हैं, मैं आपसे मिलने आई हूं।' केबीसी के अलावा अमिताभ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ऊंचाई' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म का नाम निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है। 
Aindrila Sharma: स्ट्रोक से बिगड़ी एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा की तबीयत, अब वेंटिलेटर पर, दो बार कैंसर को दे चुकी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed