साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने हाल ही में राजनीति में एंट्री करने की घोषणा की है। इसको लेकर उनके फैंस की खुशी को कोई ठिकाना ही नहीं है। इतना ही नहीं उनके फैंस ने अपने भगवान तुल्य रजनीकांत की राजनीति में सफलता के लिए मंदिर में बकरों की कुर्बानी करने का ऐलान कर दिया है।
तमिलनाडु में बकरों की कुर्बानी के लिए जोरों से तैयारी शुरू हो गई है। रजनीकांत के फैंस के इस कदम का पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (PETA) ने विरोध किया है। इतना ही नहीं संस्था ने इसके लिए रजनीकांत से भी गुहार लगाई है। पेटा ने कहा है कि रजनी अपने फैंस को बकरे काटने से रोकें।
3 of 4
रजनी बदलेंगे तमिलनाडु की किस्मत
- फोटो : Film Still
PETA के अधिकारी निकुंज शर्मा इसके लिए रजनीकांत को खत लिखकर कहा है कि, 'आप जो पॉवर आपके पास है, वह सभी जीवत प्राणियों की रक्षा में काम आ सकती है।' पेटा ने आगे कहा है कि उनके पास लगातार लोगों के फोन और मैसेज आ रहे हैं जिसमें लोगों ने इस कदम पर चिंता जाहिर की है कि जश्न के लिए बड़े पैमाने पर गोट स्लटरिंग की योजना है
पेटा के मुताबिक जीवों पर मंदिर में चाकू से कटाई करना क्रूर और असंवैधानिक हैं। इसके साथ ही पेटा ने जानवरों की अवैध हत्या को गैरकानूनी करार देते हुए पुलिस प्रशासन से भी गुजारिश की है। बता दें कि तमिलनाडु में रजनीकांत को उनके फैंस उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं। कई जगह तो उनके मंदिर भी बनाए गए हैं।