Lock Upp: क्या पायल रोहतगी का रवैया उन पर पड़ेगा भारी, अंजलि अरोड़ा के इस इल्जाम की वजह से लॉकअप से हो जाएंगी बाहर?
अब आने वाले एपिसोड में पायल का यही रवैया उनपर भारी पड़ने वाला है। ऑल्ट बाला जी की तरफ सो प्रोमो में अंजलि को पायल पर इल्जाम लगाते हुए देखा जा सकता है।
विस्तार
एकता कपूर और कंगना रणौत का शो स्ट्रीमिंग के पहले दिन से ही लगातार चर्चा में बना हुआ है। हर एपिसोड में कोई न कोई नया हंगामा और नया खुलासा हो रहा है। इस समय हाल ही के एपिसोड में पायल रोहतगी की घरवालों से लेकर शो की होस्ट कंगना रणौत तक से तीखी बहस हो चुकी है। घरवाले भी उनके व्यवहार को लेकर कई बार शिकायत करते दिखाई देते हैं। अब आने वाले एपिसोड में पायल का यही रवैया उनपर भारी पड़ने वाला है। ऑल्ट बाला जी की तरफ सो प्रोमो में अंजलि को पायल पर इल्जाम लगाते हुए देखा जा सकता है।
अंजलि अरोड़ा ने उठाए पायल रोहतगी के रवैये पर सवाल-
प्रोमो में देखा जा सकता है कि एलिमिनेशन राउंड के लिए जब अंजलि पायल रोहतगी का नाम सजेस्ट करती दिखाई दे रही हैं। वह पहले चार्ज पर्ची पर पायल रोहतगी का नाम लिखती हैं और इसके बाद कहती हैं कि पायल क्योंकि इसको न तो जेल में कैदियों से बात करने की तमीज है न ही जेलर से बात करने की तमीज है और न ही उसको होस्ट से बात करने की तमीज है इसलिए मैं नहीं चाहती कि ये जेल में रहे। इस तरह से अंजलि अरोड़ा ने पायल रोहतगी को शो से बाहर करने के लिए वोटिंग करती दिखाई दीं।
कंगना रणौत से हुई थी तीखी बहस-
अगर बात करें पायल रोहतगी की तो हाल ही में लीडरशिप के बारे में उनकी कंगना से तीखी बहस हुई थी जिसके बाद कंगना ने भी उन्हें फटकार लगाई थी, और यहां तक कह दिया था कि यह तुम्हारा शो नहीं है। इस दौरान पायल भी काफी तेज आवाज में अपना पक्ष रखती दिखाई दी थीं और कहा था कि वह खुद में लीडर हैं।