फिल्म के 'पठान' का गाना 'बेशर्म रंग' इन दिनों सुर्खियों में है। दरअसल, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण पर फिल्माए गए इस गाने में अभिनेत्री के कपड़ों के रंग पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। बहुत से लोगों ने दीपिका के भगवा रंग की बिकिनी पर सवाल खड़ा करते हुए फिल्म का बायकॉट करने का एलान किया है। हालांकि ऐसी भी कई लोग हैं जो इस गाने के समर्थन में आए गए हैं। बेशर्म रंग में दीपिका के लुक पर अब तक बहुत चर्चा हो चुकी है, इसलिए आज हम आपको गाने में शाहरुख के लुक से जुड़ी बातें बताएंगे।
KBC 14: 'केबीसी 14' में एक्सपर्ट का दिया जवाब निकला गलत, एपीजे अब्दुल कलाम के साथ कर चुके हैं काम
2 of 4
पठान
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको जानकर हैरानी होगी कि गाने में शाहरुख के लुक पर पानी की तरह पैसा बहाया गया है। लाखों रुपये खर्च करने के बाद शाहरुख इस अवतार में नजर आ रहे हैं। गाने के एक सीन में शाहरुख प्रिंटेड शर्ट पहने दिख रहे हैं। यह शर्ट आपको 65 यूरो यानी 8,194.83 रुपये में मिल जाएगी।
Welcome 3: वेलकम 3 के टाइटल का एलान, जंगल-कॉमेडी और देशभक्ति संग होगा ट्रिपल धमाल
3 of 4
पठान
- फोटो : सोशल मीडिया
अब बात किंग खान के जूतों की करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन जूतों की कीमत 1,10,677 रुपये के करीब है। वहीं, गाने में उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए चश्मे की कीमत 41,210 रुपये बताई जा रही है। इस हिसाब से देखा जाए तो शाहरुख के लुक पर लाखों खर्च किए गए हैं।
Avatar The Way Of Water Review: अद्भुत कल्पनालोक की अलौकिक, अकल्पनीय, अविश्वसनीय तस्वीर, ये फिल्म नहीं जादू है
4 of 4
पठान
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'पठान' से शाहरुख खान 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। इससे पहले वह 'जीरो' में नजर आए थे। आनंद.एल राय के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। इस फिल्म के बाद शाहरुख ने फिल्मों से दूरी बना ली थी। अब लंबे समय के बाद शाहरुख 2023 में तीन फिल्मों में नजर आने वाले हैं। 'पठान' के अलावा वह 'जवान' और 'डंकी' में भी काम कर रहे हैं। दर्शकों को उनकी तीनों ही फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
Govinda Naam Mera: विक्की कौशल को एक और ‘उरी’ की सख्त जरूरत, पढ़िए उनकी फिल्मों का अब तक का पूरा रिपोर्ट कार्ड