वेलकम अक्षय कुमार की सबसे कॉमेडी फिल्मों में से एक है। वेलकम 1 में अक्षय कुमार, कटरीना कैफ, नाना पाटेकर, अनिल कपूर, परेश रावल जैसे दिग्गज कलाकार थे। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। सिर्फ इतना ही नहीं इस फिल्म के कुछ सीन्स पर मीम्स भी खूब बने हैं। अब प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने बताया है कि वेलकम 3 का प्लान और टाइटल एकदम तैयार है। वेलकम की तीसरी फ्रेंचाइजी का टाइटल से ऐसा लग रहा है कि फिल्म में ट्रिपल धमाल होना तय है।
2 of 4
वेलकम बैक
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय और कटरीना स्टारर फिल्म वेलकम साल 2007 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म लोगों के बीच खूब पॉपुलर हुई थी। इसके बाद साल 2015 में इसका दूसरा पार्ट वेलकम 2 रिलीज हुई। इस फिल्म में जॉन अब्राहम और श्रुति हासन नजर आए थे। अनिल कपूर और नाना पाटेकर इस फिल्म में भी अपने पुराने रोल में थे। अब इस फिल्म के तीसरे पार्ट के टाइटल का एलान हो गया है। तीसरी फ्रेंचाइजी का नाम है- वेलकम टू द जंगल।
इसे भी पढ़ें- Avatar The Way Of Water Review: अद्भुत कल्पनालोक की अलौकिक, अकल्पनीय, अविश्वसनीय तस्वीर, ये फिल्म नहीं जादू है
3 of 4
'वेलकम'
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
एक इंटरव्यू के दौरान फिरोज नाडियाडवला ने कहा कि इसमें एक बड़ी स्टार कास्ट होगी। सभी मेन किरदार एक्शन करते दिखेंगे, जिसमें एक्ट्रेसेज भी शामिल हैं। फिल्म की कहानी के बारे में फिरोज ने बताया कि 'वेलकम टू द जंगल' में भी वो जोरदार कॉमेडी और एंटरटेनमेंट होगा जिसके लिए इस फ्रैंचाइजी को जाना जाता है। इसके साथ ही ये मिलिट्री एक्शन बैकग्राउंड पर होगी। उन्होंने कहा कि इस फिल्म की प्रोडक्शन वैल्यू और भव्यता ऐसी होगी जो आजतक देखी नहीं होगी।
4 of 4
वेलकम बैक
- फोटो : सोशल मीडिया
फिरोज ने बताया कि वेलकम 3 में देशभक्ति का टच भी होगा और इसमें इमोशंस भी होंगे। वो फिल्म के लिए असली एक्स-मिलिट्री लोगों को लेकर आ रहे हैं जो बंदूकें, आरपीजी और मिसाइल हैंडल करना बताएंगे। उन्होंने बताया कि इस फिल्म को या तो जम्मू और कश्मीर या फिर यूरोप के कुछ हिस्सों में शूट किया जाएगा, जहां घने जंगल हैं। तो ये सब शूटिंग के समय के मौसम और टाइम पर निर्भर करता है।