साल 2022 खत्म होने को है। ये साल बॉलीवुड के लिए अच्छा नहीं रहा है। इस साल हिंदी सिनेमा की कई फिल्में रिलीज तो हुईं लेकिन उनमें से बहुत सी फिल्में ठंडे बस्ते में चली गईं। कुछ फिल्मों को छोड़ दें तो ज्यादातर मूवीज फ्लॉप की तरफ तेजी से बढ़ीं। वहीं कुछ दिनों पहले रिलीज हुई रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस भी आखिरकार फ्लॉप साबित होती नजर आ रही है। हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म पठान का गाना बेशरम रंग रिलीज किया गया था। इस गाने को लेकर लगातार विवाद चल रहा है। विवादों के बीच अब फिल्म के लिए अच्छी खबर भी आ रही है।
2 of 4
बेशर्म रंग
- फोटो : social media
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान का टीजर कुछ समय पहले रिलीज किया था। टीजर बेहद ही धांसू था। इसके बाद फिल्म का पहला गाना बेशरम रंग रिलीज किया गया। इस गाने में दीपिका पादुकोण भगवा रंग की बिकिनी पहने नजर आई थीं। जिसके बाद मध्यप्रदेश के गृहमंत्री ने उसपर सवाल उठाए तो विवाद गरमा गया। लोगों ने कई जगह पुतले जलाए और फिल्म को थियेटर में न रिलीज करने की धमकी भी दी। इन्ही सबके बीच फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।
इसे भी पढ़ें- Nitin Manmohan Funeral: जिस मोहल्ले में करियर शुरू किया, वहीं आकर पंचतत्व में विलीन हुए नितिन मनमोहन
3 of 4
बेशर्म रंग गाने की तस्वीर
- फोटो : social media
पठान की एडवांस बुकिंग को लेकर जबरदस्त खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार फिल्म की रिलीज में भले ही अभी एक महीने का समय बचा हो, लेकिन बीते 28 दिसंबर से जर्मनी में पठान की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में खुशी की लहर है। दरअसल जर्मनी में पठान के थिएटर की बुकिंग के स्क्रीनशॉट बीती रात से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
4 of 4
पठान
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट के अनुसार जर्मनी के मल्टीप्लेक्स चेन की वेबसाइट पर फिल्म की टिकट बिक्री शुरू कर दी गई है। बर्लिन, एसेन, डैमटोर, हार्बर, हनोवर, म्यूनिख और ऑफेन बैंक में 7 थिएटरों में बुधवार, 25 जनवरी को पठान के शो लगभग फुल हैं। रिपोर्ट मे कहा गया, 'जर्मनी की जर्मनी का रिएक्शन देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि जल्द ही दूसरे देशों में भी टिकट की बिक्री शुरू की जा सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि जर्मनी जैसा रिस्पॉन्स फिल्म को भारत में भी मिल सकता है।