बॉलीवुड में अभिनेत्रियों का करियर सिर्फ उनकी खूबसूरती पर ही नहीं चलता, बल्कि उनका अभिनय भी दर्शकों को पसंद आता है। मनोरंजन जगत में बहुत सी स्टार सिस्टर्स ने भी पर्दे पर अभिनय किया, लेकिन उन्हें अपने बहनों जितनी सफलता नहीं मिली। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही हीरोइनों के बारे में जिनका करियर बॉलीवुड में हिट रहा, लेकिन उनकी बहनें दर्शकों का दिल जीतने में नाकामयाब रहीं।
बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों को नहीं मिली अपनी बहन जितनी शोहरत, एक रही हिट तो दूसरी हो गई फ्लॉप
परीणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा
देसी गर्ल बनकर पर्दे पर लोगों को अपना फैन बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा विदेश में भी अपने अभिनय का लोहा मनवा रही हैं। प्रियंका की फैन फालोइंग काफी ज्यादा है। ऐसे में जब उनकी बहन परीणीति पर्दे पर आईं तो फैंस को लगा कि प्रियंका की तरह उनका करियर भी बहुत शानदार होगा। हालांकि परीणीति सिर्फ गिनी चुनी फिल्में ही कर पाईं। परी अभी भी फिल्मों में एक्टिव हैं, लेकिन उनका करियर प्रियंका जितना हिट नहीं है।
काजोल और तनिषा
चुलबुली अभिनेत्री काजोल बॉलीवुड की हिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। काजोल को उनके वर्सटाइल अभिनय के लिए पसंद किया जाता है। सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि ओटीटी में भी काजोल अपना जलवा बिखेर रही हैं। वहीं काजोल की बहन तनिषा ने भी बॉलीवुड में एंट्री की थी, लेकिन वो एक भी हिट फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाईं। तनिषा ने फिल्मों से दूरी भी बना ली वहीं काजोल अभी भी फिल्मों में सक्रिय हैं।
शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी
शिल्पा बॉलीवुड की खूबसूरत और प्रतिभावान अभिनेत्री हैं। शिल्पा को उनके अभिनय के साथ-साथ उनके जबरदस्त डांस के लिए पसंद किया जाता है। शिल्पा काफी समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वो अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। वहीं उनकी बहन शमिता शेट्टी ने भी बॉलीवुड में कई फिल्में की, लेकिन अपनी बहन जितना सफल करियर नहीं बना पाईं।
मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा
मलाइका ने बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय नहीं किया, लेकिन अपने डांस नंबर से उन्होंने हमेशा दर्शकों का दिल जीता है। आज भी मलाइका अपने लटकों झटकों से फैंस को अपना दीवाना बना देती है। वहीं अमृता अरोड़ा फिल्मों में काम करने के बाद भी अपनी बहन जितनी सफल नहीं हो पाईं। एक तरफ मलाइका जहां अभी तक फिल्मों में सक्रिय हैं तो वहीं अमृता ने काफी साल पहले ही बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था।