फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ओटीटी: परिणीति चोपड़ा उठाएंगी जनता के मुद्दे, महिलाओं की सुरक्षा करेंगी कनी कुश्रुती; देखें ये फिल्में-सीरीज

Thu, 08 Oct 2026 07:00 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 08 Oct 2026 07:00 AM IST
सार

OTT This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर कई बेहतरीन फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। इस वीकएंड आपको बॉलीवुड से लेकर साउथ और हॉलीवुड तक की फिल्में और सीरीज देखने को मिलेंगी।
 

विज्ञापन
Parineeti Chopra Reporting Live to Emraan Hashmi Aawarapan 2 and Eyes to release on this week on ott
ओटीटी दिस वीक - फोटो : अमर उजाला
मौसम बदल रहा है। उत्तर भारत में गर्मी से राहत मिली है। अब रातें ठंडी हो रही हैं। ऐसे में लोग घर से बाहर निकल कर घूमने-फिरने जा रहे हैं। कुछ लोग अच्छा वक्त बिताने के लिए सिनेमा का रुख कर रहे हैं। कई लोग घर पर बैठ कर मौसम का आनंद लेना चाहते हैं। इन लोगों के लिए यह वीकएंड खास होने वाला है क्योंकि इस वीकएंड ओटीटी पर कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं।
Trending Videos
Parineeti Chopra Reporting Live to Emraan Hashmi Aawarapan 2 and Eyes to release on this week on ott
'रिपोर्टिंग लाइव' का ट्रेलर रिलीज - फोटो : वीडियो ग्रैब
रिपोर्टिंग लाइव
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'रिपोर्टिंग लाइव' इस वीक की ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। यह 09 अक्तूबर को दस्तक देगी। इसमें वे पत्रकार की भूमिका में नजर आएंगी और अवैध रेत खनन का पर्दाफाश करेंगी। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। परिणीति के अलावा फिल्म में देवेन भोजानी, अमोल पालेकर, आदिल हुसैन और शेखर सुमन जैसे सितारे हैं।
Parineeti Chopra Reporting Live to Emraan Hashmi Aawarapan 2 and Eyes to release on this week on ott
आवारापन 2 मूवी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
आवारापन 2
इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म 'आवारापन 2' ने सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन किया। इसके बाद इसे ओटीटी पर भी रिलीज किया गया। मगर, अब तक यह सिर्फ रेंट पर उपलब्ध थी। इसे देखने के लिए दर्शकों को जेब ढीली करनी पड़ रही थी। मगर, अब यह मासिक सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स के लिए भी 09 अक्तूबर से उपलब्ध रहेगी। इसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

सलमान खान टावर: क्या सुपरस्टार के नाम पर रखा जाएगा ऊंची इमारत का नाम? सैटेलाइट टाउन जैसा दिख सकता है प्रोजेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Parineeti Chopra Reporting Live to Emraan Hashmi Aawarapan 2 and Eyes to release on this week on ott
आईज - फोटो : सोशल मीडिया
आइज
मलयालम वेब सीरीज 'आइज' 9 अक्तूबर को सोनी लिव पर रिलीज होने वाली है। इसकी कहानी पुलिस अफसर टीना सेबेस्टियन (कनी कुसरुति) के आस-पास घूमती है। वह स्टॉकिंग के परेशान करने वाले मामलों की जांच करती हैं। इन मामलों को सुलझाने के लिए वह मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट्स के साथ मिलकर काम करती हैं, ताकि अपराधियों की सोच को समझ सकें।
विज्ञापन
Parineeti Chopra Reporting Live to Emraan Hashmi Aawarapan 2 and Eyes to release on this week on ott
मंदादि - फोटो : सोशल मीडिया
मंदादि
यह तमिल भाषा की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है। यह 10 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इसने शानदार प्रदर्शन किया। अब यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। सूरी और सुहास अभिनीत यह फिल्म 08 अक्तूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed