बॉलीवुड और क्रिकेट के रिश्ते की तरह ही सिनेमा जगत और राजनीति का साथ भी बहुत पुराना है। इस दोनों दुनिया में रहने वाले लोगों के बीच प्यार होने की खबरें अक्सर आम होती रहती हैं। इसका हालिया उदाहरण, अभिनेत्री स्वरा भास्कर और समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद की शादी है। जहां अभी स्वरा और फहद के रिश्ते को ही लोग भूल नहीं पाए हैं, वहीं खबर है कि बॉलीवुड और राजनीति से ताल्लुक रखने वाले दो लोगों के बीच फिर एक रिश्ता पनप रहा है। हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा की। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
Parineeti Raghav: साथ डिनर करते नजर आए आप सांसद राघव और परिणीति, सोशल मीडिया पर चल पड़ीं चर्चाएं
इस समय सोशल मीडिया पर पंजाब से आम आदमी के सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की तस्वीरें धमाल मचा रही हैं। दोनों को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर साथ में स्पॉट किया गया है। ऐसा माना जा रहा है दोनों डिनर डेट के लिए रेस्टोरेंट पहुंचे थे। इन तस्वीरों के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि परिणीति और राघव चड्डा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
Kangana Ranaut: 'थलाइवी' के डिस्ट्रीब्यूटर्स को कंगना का मुंहतोड़ जवाब, कहा- जो मुझसे जलते हैं...
बीती शाम मुंबई में हुई इस मुलाकात के लिए राघव चड्ढा और परिणीति दोनों ने ही व्हाइट टी शर्ट पहनी थी। दोनों का यूं कलर कॉर्डिनेट कर कपड़े पहनना डेटिंग की खबरों को हवा दे रहा है। हालांकि, अभी यह सिर्फ रिपोर्ट्स हैं किसी की भी तरफ से इस खबर पर कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है। ऐसे में कुछ भी कहना बहुत जल्दबाजी होगी, लेकिन दोनों की तस्वीरें देख फिलहाल फैंस यही बातें कर रहे हैं। इतना ही नहीं, बीती शाम हुई मुलाकात के बाद आज दोपहर भी दोनों को साथ में लंच करते देखा गया।
गौरतलब है, राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा दोनों ही सिंगल हैं। इतना ही नहीं दोनों की बीच कनेक्शन बहुत पुराना है। कैसे? तो वह ऐसे कि राघव और परिणीति दोनों ने ही ब्रिटेन में पढ़ाई की है। ऐसे में सभी का कहना है कि राघव और परिणीति एक-दूसरे के साथ पहले से ही टच में रहे होंगे।
TRP WEEK 11: इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में नहीं हुआ कोई उलटफेर, ट्विस्ट एंड टर्न्स से 'अनुपमा' को बंपर फायदा
परिणीति चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री को आखिरी बार सूरज बड़जात्या की मल्टीस्टारर फिल्म 'ऊंचाई' में एक अहम किरदार निभाते हुए देखा गया था। परिणीति अगली बार 'चमकिला' और 'कैप्सूल गिल' में नजर आएंगी।