हाल ही में फिल्म कोड नेम तिरंगा में नजर आईं अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इस साल अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। आज ही के दिन जन्मी परिणीति चोपड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ बॉलीवुड में अपनी धांसू एंट्री की थी। फिल्म में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए अभिनेत्री को फिल्मफेयर अवार्ड में बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया गया था। इस फिल्म के बाद पर परिणीति ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं बॉलीवुड में कैसा रहा परिणीति चोपड़ा का अब तक का सफर-
2 of 5
parineeti chopra
- फोटो : instagram
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का जन्म 22 अक्टूबर 1988 को अंबाला में हुआ। बचपन से ही पढ़ाई में तेज परिणीति 17 साल की उम्र में ही इंग्लैंड चली गईं, जहां उन्होंने बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में अपनी ट्रिपल डिग्री पूरी की। इसके अलावा परिणीति ने संगीत में बीए ऑनर्स किया हुआ है। अभिनय के अलावा एक्ट्रेस कई बार अपनी गायिकी के हुनर का परिचय देते भी नजर चुकी हैं।
Bigg Boss 16: मान्या सिंह ने अर्चना गौतम को कहा गटर, घर की नई कप्तान और ब्यूटी क्वीन के बीच हुई जोरदार बहसबाजी
3 of 5
parineeti chopra
- फोटो : instagram
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की कजिन अभिनेत्री परिणीति ने फिल्म इश्कजादे से बॉलीवुड में अपनी एंट्री की थी। इस फिल्म में सभी ने उनके शानदार प्रदर्शन को सराहा था। इस फिल्म के बाद वह शुद्ध देसी रोमांस, हंसी तो फंसी, दावत-ए-इश्क, किल दिल, ढिशुम, मेरी प्यारी बिंदु जैसी कई फिल्मों में नजर आईं, लेकिन दमदार अदाकारी के बावजूद भी वह इंडस्ट्री में वो मुकाम हासिल नहीं कर पाईं, जिसकी उन्हें चाहत थी।
Filmy Wrap: शर्लिन ने बताई साजिद की करतूत और अनन्या पांडे को डेट कर रहे आदित्य कपूर! पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें
4 of 5
parineeti chopra, akshay kumar
- फोटो : insta
अपने अभिनय करियर के दौरान परिणीति कई बड़े कलाकारों के साथ स्क्रीन साझा कर चुकी हैं। एक्ट्रेस जहां गोलमाल अगेन में अभिनेता अजय देवगन के साथ काम करती नजर आईं तो वहीं फिल्म केसरी में सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ भी स्क्रीन शेयर करती दिख चुकी हैं। इतना ही नहीं परिणीति जल्द ही बॉलीवुड के महानायक अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ भी काम करती नजर आने वाली हैं।
Bollywood Gossips: हनुमान बनने के लिए सीता से भी ज्यादा समय लेते थे दारा सिंह, तीन से चार घंटे होता था मेकअप
5 of 5
'कोड नेमः तिरंगा' में परिणीति चोपड़ा
- फोटो : insta
वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस हाल ही में रिलीज हुई फिल्म कोड नेम तिरंगा में नजर आईं। इस फिल्म में अभिनेत्री पंजाबी सिंगर हार्डी संधू के साथ स्क्रीन साझा करती दिख रही हैं। हालांकि यह फिल्म शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। ऐसे में उनकी हफ्ते फ्लॉप साबित हो चुकी है। वहीं, अब परिणीति जल्द ही अभिनेता अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर समेत कई कलाकारों के साथ फिल्म ऊंचाई में नजर आने वाली हैं।
Bigg Boss 16: सलमान खान को हुआ डेंगू, अब यह कलाकार होस्ट करेगा बिग बॉस के एपिसोड्स