बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की तरह ही उनकी बहन परिणीति चोपड़ा भी बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ साथ एक गायिका भी हैं। 22 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाने वाली 30 वर्षीय परिणीति कई मौकों पर प्रियंका के साथ काम करने की इच्छा प्रकट कर चुकी हैं। अब भले ही डबिंग के बहाने ही सही लेकिन परिणीति की अपनी बहन के साथ काम करने की इच्छा पूरी होती नजर आ रही है। चोपड़ा बहनें डिज्नी के फ्रोजन 2 के लिए एक साथ आ रही हैं। फ्रोजन 2 देश के सिनेमाघरों में 22 नवम्बर को में दस्तक दे रही है। परिणीति के जन्मदिन पर जानिए वो किस्सा, जब प्रियंका और निक की शादी में परिणीति ने जूता चुराई में 37 करोड़ रुपये मांग लिये थे...
2 of 5
Priyanka Chopra, Parineeti Chopra
- फोटो : amar ujala
निक जोनस की इकलौती साली परिणीति चोपड़ा ने जूते चुराई रस्म के लिए दो महीने पहले से ही प्लानिंग शुरू कर दी थी । अब जब जूता चुराने का वक्त आया तो परिणीति कैसे चूक सकती थीं । जूता चुराने के बाद परिणीति ने निक से कितने रुपये मांगे? इस सवाल के जवाब का इंतजार सभी फैंस को था । एक बार परिणीति ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि वह अपने जीजू से जूते चुराई के लिए 37 करोड़ रुपए मांगेंगी।
3 of 5
parineeti chopra
- फोटो : instagram
जवाब में निक ने कहा था कि वो इसका डबल देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति ने निक को जूते वापस करने के लिए 5 लाख रुपए की मांग की थी। निक ने भी बिना सोचे अपनी साली की मांग को तुरंत पूरा कर दिया । शादी की हर रस्म शानदार तरीके से हुई । सूत्रों के मुताबिक, निकयंका की जयमाला रस्म के दौरान भी काफी शैतानियां हुईं ।
आम शादियों की तरह, दूल्हा-दुल्हन को जयमाला के वक्त उनके दोस्तों ने ऊपर उठाया था । DNA की रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के बाद निक ने पत्नी प्रियंका के लिए प्यार भरी स्पीच दी, जिसे सुनकर एक्ट्रेस की आंखों में आंसू आ गए थे । निक ने वादा किया कि वे अपने वचनों के प्रति ईमानदार रहेंगे और आजीवन प्रियंका का ख्याल रखेंगे । ये सब सुनकर प्रियंका भावुक हुईं ।
5 of 5
parineeti chopra
- फोटो : social media
परिणीति 'वुमेन सेल्फ डिफेंस ग्रेजुएशन डे' के एक इवेंट में शामिल होने पहुंची थीं। यहां उन्होंने अपने स्कूल डेज के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए। परिणीति ने कहा, 'हमारे पास इतना पैसा नहीं था कि हम कार खरीद सकें। इसलिए मैं साइकिल से स्कूल जाया करती थी। मेरे पापा भी कुछ दूर तक साइकिल से मेरे साथ चलते थे। पापा के जाते ही हर रोज कुछ लड़के मेरे पीछे लग जाते थे।' 'वो लड़के मुझे चिढ़ाते हुए मेरे साथ-साथ चलते थे। यहां तक कि वो मेरी स्कर्ट उठाने की भी कोशिश करते थे। इसलिए मैं अपने पैरेंट्स से नफरत करती थी क्योंकि वो मुझे साइकिल से स्कूल भेजते थे। साथ ही वो ये भी कहते थे कि ऐसा हम तुम्हें स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए कर रहे हैं।'