फिल्म 'परी' के टीजर में अनुष्का शर्मा का डरावना रूप दर्शकों के सामने आया है। 'फिल्लौरी' के बाद अनुष्का दूसरी बार भूत का रोल प्ले करते हुए नजर आएंगी। जहां पहले उन्होंने भूत बनकर लोगों को हंसाया, वहीं अब वह लोगों को डराने का काम कर रही हैं।
'परी' का एक और डरावना रूप, खौफनाक अंदाज में दिख रहीं अनुष्का
फिल्म के पहले टीजर में अनुष्का का ऐसा डरावना रुप दिखा जिसे पहले किसी ने नहीं देखा। पहले टीजर को अभी तक 10 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। अब फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया है।
'परी' के नए पोस्टर में अनुष्का शर्मा का लुक काफी डरावना है। तस्वीर में अनुष्का ने नल को पकड़ रखा है जिससे पानी गिर रहा है। इससे पहले फिल्म का दो टीजर रिलीज किया गया है।
A post shared by Prernaa Arora (@iprernaarora) on
प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा ने यह पोस्टर शेयर किया। फिल्म 2 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी। प्रोसित रॉय निर्देशित इस फिल्म में अनुष्का के साथ परमब्रता चटर्जी, रजत कपूर और रीता बिहारी चक्रवर्ती नजर आएंगे।
A post shared by Prernaa Arora (@iprernaarora) on