चुनाव आयोग ने बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपने का फैसला लिया है। जी हां, अपने दमदार अभिनय से अलग छवि बना चुके बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता पंकज त्रिपाठी अब एक नई भूमिका में नजर आने वाले हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पंकज त्रिपाठी अब लोगों को मतदान के लिए जागरूक करते दिखाई देंगे। दरअसल, चुनाव आयोग ने दिग्गज अभिनेता को अपने मतदाता जागरूकता अभियान का नेशनल आइकन बनाने का निर्णय लिया है। The Kapil Sharma Show: 11 कॉमेडियन देंगे राजू को अनोखी श्रद्धांजलि, हंसते-हंसाते करेंगे अभिनेता को याद
2 of 4
पंकज त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गौरतलब है कि चुनाव आयोग, ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) के साथ मिलकर एक विशेष कार्यक्रम शुरू कर रहा है। इस कार्यक्रम के तहत 'मतदाता जंक्शन' नामक सीरीज शुरू की जाएगी, जिसमें प्रत्येक शुक्रवार को 15 मिनट के 52 एपिसोड विविध भारती स्टेशनों और आकाशवाणी के अन्य प्राथमिक रेडियो चैनलों पर प्रसारित किए जाएंगे। Adipurush: कभी राम के नाम पर घिरे तो कभी रावण के लुक पर उड़ा मजाक, क्या सैफ की वजह से फ्लॉप होगी आदिपुरुष?
3 of 4
पंकज त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यह कार्यक्रम 23 भाषाओं में 230 आकाशवाणी चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा। पंकज त्रिपाठी नेशनल आइकॉन के रूप में मतदाता जंक्शन के शुभारंभ में शामिल होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे के साथ पंकज त्रिपाठी की तारीफ करते हुए चुनाव आयोग की बैठक और मतदाता जंक्शन के शुभारंभ की घोषणा की। Bigg Boss 16: साजिद खान की बात सुन गुस्से में लाल हुए शालीन भनोट, बोले- यहां क्यों आए हो? शुरू हुई दुश्मनी!
4 of 4
पंकज त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आपको बता दें कि चुनाव आयोग हर बार लोगों को वोटिंग के लिए जागरूक करने के लिए कुछ प्रभावशाली चेहरों का चुनाव करता है। पिछले चुनावों में महेंद्र सिंह धोनी समेत कई दिग्गज शख्सियत अलग-अलग समय पर चुनाव आयोग के इस तरह के कैंपेन का हिस्सा बनथे। वहीं, इस बार चुनाव आयोग ने पंकज त्रिपाठी पर भरोसा जताया है। चुनाव आयोग द्वारा इस अभियान का हिस्सा बनाए जाने पर अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- “आभार.. मैं इलेक्शन कमिशन द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी को निष्ठा पूर्वक निर्वहन का प्रयास करूंगा।” Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने खरीदा आलीशान अपॉर्टमेंट, कभी छप्पर के बने घर में रहते थे निर्देशक