देश में इस समय साउथ बनाम बॉलीवुड की चर्चा लगातार जोरों पर है। भाषा को लेकर शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे पूरी फिल्म इंडस्ट्री तक कब जा पहुंचा किसी को खबर तक नहीं लगी। इस विवाद की शुरुआत किच्चा सुदीप और अजय देवगन के बीच हुए ट्विटर वॉर से शुरू हुई। इसका असर यह हुआ कि फैंस भी दो धड़ो में बंटे नजर आने लगे। इसके बाद से रिलीज हुई हर फिल्म को लोग साउथ बनाम बॉलीवुड की नजर से देखने लगे। इस बहस में फिल्मी सितारों के फैंस भी एक दूसरे से भिड़ गए और अपने फेवरेट एक्टर को सर्वश्रेष्ठ साबित करने में जुट गए। इस बीच एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिससे साउथ और हिंदी सिनेमा में बेहतर कौन के मुद्दे को एक बार फिर हवा मिल सकती है।
{"_id":"628f9bc3812f1e503d5be816","slug":"pan-india-popular-female-star-samantha-alia-bhatt-deepika-padukone-katrina-kaif-new-raking-see-full-list-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"South vs Bollywood: जानें कौन हैं देश की टॉप 10 लोकप्रिय अभिनेत्री, ऑरमैक्स रैंकिंग में देखें किसने मारी बाजी?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
South vs Bollywood: जानें कौन हैं देश की टॉप 10 लोकप्रिय अभिनेत्री, ऑरमैक्स रैंकिंग में देखें किसने मारी बाजी?
Thu, 26 May 2022 10:07 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 26 May 2022 10:07 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की अभिनेत्रियां
- फोटो : अमर उजाला
दीपिका पादुकोण-रश्मिका मंदाना
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या है रिपोर्ट में?
हाल ही में ओरमैक्स स्टार इंडिया लव की एक लिस्ट जारी हुई है जिसमें बताया गया है कि पैन इंडिया में कौन से फिल्मी सितारे सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं। ताजा लिस्ट में 10 मेल और 10 फीमेल एक्टर के नाम को शामिल किया गया है। फीमेल एक्ट्रेस की ताजा लिस्ट में साउथ सिनेमा का दबदबा ज्यादा देखने को मिला है। रैंकिंग के मुताबिक इस सूची में केवल चार बॉलीवुड अभिनेत्रियां ही अपनी जगह बना सकी हैं। वहीं 6 साउथ एक्ट्रेस को लिस्ट के मुताबिक पैन इंडिया लेवल पर सबसे लोकप्रिय माना गया है।
टॉप 10 अभिनेत्रियां
- फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के हैं ये चार नाम
टॉप 10 महिला सितारों की सूची में पांच तेलुगु, तीन हिंदी और दो तमिल अभिनेत्रियों के नाम शामिल हैं। बॉलीवुड की बात करें तो आलिया भट्ट को इस सूची मे दूसरी रैंक हासिल हुई है। वहीं, दीपिका पादुकोण को पांचवीं, कटरीना कैफ को आठवीं और पूजा हेगड़े को 10वीं रैंकिंग मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सामंथा-आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
टॉप 10 फीमेल स्टार्स की ताजा रैंकिंग
| रैंकिंग | एक्ट्रेस के नाम |
| 1. | सामंथा |
| 2. | आलिया भट्ट |
| 3. | नयनतारा |
| 4. | काजल अग्रवाल |
| 5. | दीपिका पादुकोण |
| 6. | रश्मिका मंदाना |
| 7. | अनुष्का शेट्टी |
| 8. | कटरीना कैफ |
| 9. | कीर्ति सुरेश |
| 10. | पूजा हेगड़े |